Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनू जिले के बिगोदना गांव निवासी CRPF जवान संजय कुमार ने मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के लामफाल स्थित सीआरपीएफ कैंप में गुरुवार रात अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य जवान घायल हो गए।

क्या हुआ था कैंप में?
सीआरपीएफ यूनिट से मिली जानकारी के अनुसार, रात 8:20 बजे किसी बात को लेकर संजय कुमार की अपने साथियों से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से फायरिंग शुरू कर दी, जिससे सब-इंस्पेक्टर तिलकराज और कांस्टेबल राजीव रंजन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने खुद को भी गोली मार ली।
घायल जवानों का इलाज जारी
फायरिंग में घायल 8 जवानों को इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। झुंझुनू जिले के बिगोदना गांव में इस घटना से सन्नाटा छा गया है। सीआरपीएफ यूनिट ने संजय कुमार के परिवार को सूचना दे दी है। उनके शव के शनिवार तक घर पहुंचने की संभावना है। संजय कुमार 120वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। वे मूल रूप से मेघालय में तैनात थे, लेकिन 5 दिन पहले ही मणिपुर भेजे गए थे।उनके परिवार में पत्नी अनीता, बेटी एकता और बेटा अमित हैं।
सीआरपीएफ और पुलिस प्रशासन इस मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। सेना के अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि क्या जवान मानसिक तनाव में था। यूनिट द्वारा उनके पिछले व्यवहार की समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- चिंता की बात नहीं, पर्याप्त स्टॉक है : सीएस ने गैस आपूर्ति की स्थिति पर लिया फीडबैक, उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
- HPV वैक्सीन के बाद फिर बिगड़ी तबीयत: 6 बच्चियां अस्पताल में भर्ती, परिजनों का आरोप- सरकारी योजना के लाभ के नाम पर ले गई थी आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- कृषक कल्याण वर्ष: CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान- कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए, सभी विधानसभा में होगा आयोजन
- CG Crime News : CSR फंड दिलवाने का झांसा देकर NGO कार्यकर्ता से करोड़ों की ठगी, अंतर्राज्यीय गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
- 800 मेहमान, 52 डिश, एक प्लेट की कीमत 5000 : लखनऊ के 5 स्टार होटल में होगा कुलदीप यादव का रिसेप्शन, CM योगी समेत क्रिकेट जगत के सेलिब्रिटी होंगे शामिल
