दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा पंजाब में भी भूकंप का अहसास हुआ है। लोग झटके को महसूस होने के बाद सहम से गए थे और घरों से बाहर निकल गए। पंजाब दिल्ली के अलावा बिहार में भी झटके महसूस किए हैं।
दिल्ली में सुबह करीब 5:36 बजे पर रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता वाला भूकंप आया। इसका केंद्र ज़मीन से 5 किलोमीटर नीचे था। दिल्ली में भूकंप के झटके 10 सेकंड तक महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि लोगों की नींद भी खुल गई और दहशत में लोग घरों से बाहर निकल गए।
पंजाब के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंडीगढ़ में भी भूकंप महसूस किया गया। चंडीगढ़ में इसकी तीव्रता ऐसी थी कि लोगों ने महसूस की और घरों से निकल कर बाहर आ गए। लोगों को कुछ देर तो समझ नहीं आया कि यह क्या हुआ है लेकिन कुछ समय बाद भूकंप की खबर सामने आई।

दिल्ली समेत यूपी और हरियाणा के कई शहरों के बाद बिहार और ओडिशा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जहां बिहार के सीवान में भूकंप के झटके लगे, वहीं ओडिशा के पुरी में भी धरती हिली।
- 16 March History : बाबर ने राणा सांगा को हराया… सचिन तेंदुलकर का 100वां शतक… मिस्र में 4400 साल पुरानी ममी मिली… जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- National Morning News Brief: बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान; बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या का दावा निकला फर्जी; CBSE ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नियम सख्त किए; ईरान ने अमेरिका-इजरायल से बातचीत की इच्छा जताई
- 16 March 2026 Panchang : चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- MP Morning News: कृषि वर्ष पर महामंथन, सीएम डॉ मोहन होंगे शामिल, दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बैठक, कलेक्टर के आदेश की अनदेखी को लेकर Congress सौंपेगी ज्ञापन, सिंधिया ने गुना को दी सौगात, राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आज
- यूपी वालों जरा संभलकर! गर्मी के बीच 40 जिलों में बरसेंगे मेघ, ओले और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी, जानिए कहां-कहां होगी बारिश

