Rajasthan Weather: राजस्थान में बीते कुछ दिनों से खिली धूप के बाद मंगलवार को लोगों को राहत मिली। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिनभर बादल छाए रहे, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बाड़मेर में बढ़ रही गर्मी
पिछले 24 घंटों के मौसम आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 35.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान संगरिया (हनुमानगढ़) में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
प्रमुख शहरों का तापमान
- जयपुर: 29.5 डिग्री सेल्सियस
- अजमेर: 30.3 डिग्री सेल्सियस
- सीकर: 29.0 डिग्री सेल्सियस
- कोटा: 30.1 डिग्री सेल्सियस
- चित्तौड़गढ़: 33.8 डिग्री सेल्सियस
- जोधपुर: 33.2 डिग्री सेल्सियस
- बीकानेर: 31.3 डिग्री सेल्सियस
- माउंट आबू: 22.8 डिग्री सेल्सियस
आज से राहत की उम्मीद
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी 24 घंटों में शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, चूरू, झुंझुनूं) में हल्की बारिश हो सकती है। जयपुर, नागौर, दौसा, सवाई माधोपुर और टोंक में भी हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
19 और 20 फरवरी को भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। आज भरतपुर, जयपुर और बीकानेर में हल्की बारिश की संभावना है। 19-20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर में हल्की बारिश हो सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- आधार से जुड़ेगी वोटर लिस्ट तो खत्म होगा फर्जीवाड़ा? इमरान मसूद के बयान से छिड़ सकती है नई बहस
- भारत ने पाकिस्तान को भेजा न्योताः ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार SCO फोरम के लिए आमंत्रित किया
- कानून का तो डर ही नहीं है! 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 3 लोग हुए घायल, जानिए वारदात के पीछे की वजह…
- FASTag New Rules: 1 नवंबर से टोल के लिए नया पास, सालाना फीस 1,500 और 3,000 रुपए तय की; जानिए डिटेल्स ?
- पंजाब में 1 नवंबर से बदलेगा सरकारी स्कूलों का समय, जानें सुबह और दोपहर की शिफ्ट की नई टाइमिंग

