Share Market Update: सेंसेक्स आज यानी 18 फरवरी को −450.57 अंकों की गिरावट के साथ 75,546.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी −154.05 अंकों की गिरावट आई है और यह 22,805.45 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी है. निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी है. एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स में पीएसयू बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.07 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है.
घरेलू निवेशकों ने इतने हजार करोड़ के शेयर खरीदे
एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.49 प्रतिशत ऊपर है, हांगकांग का हैंग सेंग 1.85 प्रतिशत ऊपर है और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.29 प्रतिशत ऊपर है.
क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स के आईपीओ के लिए बोली लगाने का आज आखिरी दिन है. कंपनी के शेयर 21 फरवरी को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे. 17 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FII) ने 3,937.83 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने 4,759.77 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.
कल यानी 17 फरवरी को राष्ट्रपति दिवस के अवसर पर अमेरिकी शेयर बाजार बंद थे. इस दिन न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज और नैस्डैक समेत प्रमुख अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज बंद रहते हैं.
कल कैसा था बाजार? (Share Market Update)
इससे पहले, 17 फरवरी को सेंसेक्स ने दिन के निचले स्तर 75,294 से 702 अंकों की रिकवरी की थी. यह 57 अंकों की बढ़त के साथ 75,996 पर बंद हुआ था. निफ्टी ने भी 22,725 के निचले स्तर से 234 अंकों की रिकवरी की और 30 अंकों की बढ़त के साथ 22,959 पर क्लोज हुआ.
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट आई. निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में तेजी और 16 में गिरावट आई. एनएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में हेल्थकेयर सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.31 प्रतिशत की तेजी देखी गई.
- बड़ी खबर : लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार
- ईरान के एयरपोर्ट पर हमले से यात्री विमान नष्ट, ब्रिटेन भी भेजेगा युद्धपोत; नेतन्याहू बोले- ईरान पर पूरी ताकत से हमला जारी रखेगा
- मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होली से पहले नारकोटिक्स डॉग स्क्वॉड के साथ शहर के कोने-कोने में तलाशी अभियान
- JABALPUR NEWS: 20 रुपए के लिए मारा चाकू… मेडिकल अस्पताल के पीछे लगी आग… सबसे बड़े फ्लाईओवर पर बर्थडे पार्टी… हथियार के साथ पकड़ाया युवक… खूनी संघर्ष में 7 घायल
- IND vs ENG Semi Final: करो या मरो वाला मैच जिताने वाले संजू सैमसन पर लगेगा बैन? इस गलती की मिल सकती है सजा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

