अखिल भारतीय संत: जयपुर में आज, 18 फरवरी 2025, से अखिल भारतीय संत सम्मेलन का शुभारंभ हो रहा है. यह सम्मेलन जवाहर नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के तक्षशिला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है.
सम्मेलन में देश-विदेश के अनेक संत महात्मा शामिल हो रहे हैं, जिनमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कमलनयन दास महाराज (अयोध्या धाम), पद्मश्री ब्रह्मेशानंद महाराज (गोवा), स्वामी स्वायत्तानंद महाराज (कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका) और नरेंद्र नंद महाराज (स्पेन) प्रमुख हैं. सम्मेलन के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर और मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी.
अखिल भारतीय संत: इसके साथ ही, गौ रक्षा और गौ सेवा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. यह सम्मेलन 18 फरवरी से 24 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 19 फरवरी से 24 फरवरी तक के कार्यक्रम श्री पंचखंड पीठ पावन धाम आश्रम, विराटनगर में आयोजित होंगे.
- पीके की भविष्यवाणी और नीतीश पर वार, भ्रष्टाचार से जीती 22 सीटें, अब परिवारवाद की शरण में मुख्यमंत्री
- Rajasthan News: जोधपुर में पकड़ाया साइबर ठगी का मास्टरमाइंड, 21 साल की उम्र में 11 राज्यों में फैलाया जाल
- CG Crime : FCI गोदाम से 24 क्विंटल धान की चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
- T20 World Cup 2026 में मिली हार का जख्म भरेगा ये दिग्गज, श्रीलंका ने बनाया नया हेड कोच, टीम इंडिया को जिता चुका है वर्ल्ड कप
- Rajasthan News: पंचायत राज कानून में बदलाव पर डोटासरा का सरकार पर बड़ा हमला, जानिए क्या है पूरा विवाद?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

