पंजाब के बाटला में एक नई नवेली दुल्हन अपने ही घर से सारा सोना कपड़ा और जेवर लेकर फरार हो गई है। 25 जनवरी को उसकी शादी हुई और वह बिदा होकर अपने पति के साथ आ गई लेकिन पति को यह बिल्कुल भी आभास नहीं था कि उसके घर एक दुल्हन नहीं बल्कि उसे चकमा दे कर भागने वाली जीवन साथी मिली है।
जानकारी के अनुसार बटाला के सिंबल चौक के पास रहने वाले युवक अमृतपाल ने बताया कि वह कुछ साल पहले आस्ट्रेलिया से लौटा था और उसकी शादी भी आस्ट्रेलिया में ही हुई थी, लेकिन वहां उसका तलाक हो चुका था। इसके बाद वे भारत आ गया और उसकी मां का निधन हो चुका था और पिता बीमार थे, जिसके कारण घर की देखभाल के लिए उसने नई जिंदगी की शुरुआत की।
इसके बाद अमृतपाल ने 25 जनवरी 2025 को भारत आकर शादी करवा ली। दूसरी ओर, जिस लड़की से उसने शादी की थी, उसकी भी दूसरी शादी थी। अब अचानक 17 फरवरी की सुबह जब मैं उठा तो उसकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। जब घर के CCTV कैमरे की जांच की तो उसमें सारी पिक्चर सामने आ गई। कमरे में साफ दिखाई दिया है की नई नवेली दुल्हन कैसे सोना चांदी और कपड़े को इकट्ठा की है और फरार हो गई है।
बड़ी बातें है कि उसे ले जाने के लिए एक युवक भी आया हुआ था जो उसका साथ देते नजर आया है। दुल्हन अपना सारा सामान लेकर उस लड़के के साथ निकल गई। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अपनी तरह से जांच में जुट गई है।
- होली से पहले दिल्ली की महिलाओं और बेटियों को बड़ा तोहफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च की 4 योजनाएं
- T20 World Cup 2026 के बीच BCCI का बड़ा ऐलान, इस टीम के खिलाफ 1 टेस्ट और 3 वनडे खेलेगी टीम इंडिया, एक्शन में दिखेंगे रोहित-विराट
- Holi 2026 : होली खेलने के किए ऐसे कपड़ों का करें चुनाव, जो हो कंफर्टेबल और स्टायलिश …
- आर्मी मेजर की तेज रफ्तार कार ने 5 वाहनों को उड़ाया, 4 घायल; गुस्साई भीड़ और महिला ने चप्पलों से की पिटाई, Video वायरल
- IND vs AFG: BCCI ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और ODI सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, फिर मैदान पर होंगे रोहित-कोहली


