फगवाड़ा के गांव नंगल में बीते दिन जिस्मफरोशी के मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। यह धंधा एक किराए के घर में चल रहा था, जिसकी गुप्त सूचना दी गई।
थाना सतनामपुरा की पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ इमॉरल एक्ट के तहत पुलिस के दर्ज करने की सूचना मिली है। पुलिस के अनुसार जब मौके पर छापेमारी की गई तब वहां से दो युवकों और दो महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। किराए के घर में एक महिला द्वारा वेश्यावृति का धंधा चलाया जा रहा था।
पुलिस छापेमारी के उपरांत की गई कार्रवाई में चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान करणप्रीत सिंह वासी राजा गार्डन, रवनीत सिंह निवासी हदियाबाद और दो महिलाएं जो गांव नंगल की ही रहने वाली है के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि इस घर में बीते कुछ समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही थी। यह घर किसी एन.आर.आई. का है जिसे उसने एक महिला को किराए पर दे रखा है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
- 16 March History : बाबर ने राणा सांगा को हराया… सचिन तेंदुलकर का 100वां शतक… मिस्र में 4400 साल पुरानी ममी मिली… जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- National Morning News Brief: बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान; बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या का दावा निकला फर्जी; CBSE ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नियम सख्त किए; ईरान ने अमेरिका-इजरायल से बातचीत की इच्छा जताई
- 16 March 2026 Panchang : चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- MP Morning News: कृषि वर्ष पर महामंथन, सीएम डॉ मोहन होंगे शामिल, दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बैठक, कलेक्टर के आदेश की अनदेखी को लेकर Congress सौंपेगी ज्ञापन, सिंधिया ने गुना को दी सौगात, राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आज
- यूपी वालों जरा संभलकर! गर्मी के बीच 40 जिलों में बरसेंगे मेघ, ओले और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी, जानिए कहां-कहां होगी बारिश

