जालंधर में गोराया के पास हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान लुधियाना के 54 साल के बलवीर चंद पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस खबर के मिलने के बाद परिवार के लोगों में दुख की लहर दौड़ गई है। सभी इस खबर के मिलने के बाद से बेहद दुखी है।
जानकारी के अनुसार मृतक एएसआई बलवीर चंद के बेटे सचिन ने बताया कि उसके पिता लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। हर दिन की तरह एएसआई बलवीर चंद अपनी ड्यूटी पर गए थे। वह अपना काम खत्म कर अपने बाइक पर सवार घर जा रहे थे तो गोराया के पास नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें साइड मार दी, जिससे वह अपने बाइक सहित अनियंत्रित हो गए और रोड पर गिर गए। घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में ले जाना पड़ा। जहां उनकी की मौत हो गई।

- नूंह में HPV टीकाकरण को लेकर फैली अफवाहों पर प्रशासन सख्त, मस्जिद से जागरूकता का बड़ा संदेश
- चेकिंग में फंसे बाइक चोर! तावडू पुलिस ने चोरी की HF Deluxe समेत दो आरोपी दबोचे
- एग्जिट पोल अनुमान आने के बाद CM ममता बनर्जी का आया पहला बयान, कहा- 226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, मां-माटी और मानुष की सरकार बनाएंगे
- नूंह की मीट फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, काले धुएं से दहला इलाका, बड़ा हादसा टला
- स्वस्थ हरियाणा का मेगा विज़न: बजट में 32.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी, हर जिले में मेडिकल कॉलेज और मुफ़्त इलाज की सौगात

