भद्रक : ओडिशा सरकार ने भद्रक जिले के अरडी में बाबा अखंडलमणि मंदिर के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की है। ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने भद्रक जिले के अरडी में स्थित प्रसिद्ध भगवान अखंडलमणि मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर करने की घोषणा की।
इससे पहले दिन में उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री सूर्यवंशी सूरज, भद्रक विधायक सीतांसु शेखर महापात्र और भद्रक कलेक्टर दिलीप राउतराय ने मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने अरडी पीठ के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीठ के विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा, सरकार करेगी।
आज पवित्र महाशिवरात्रि है। अरडी के अखंडलमणि पीठ में हजारों भक्तों का भीड़ लगा हुआ है। महाशिवरात्रि के लिए पूरे दिन विशेष अनुष्ठान जारी रहेंगे। आज सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद सबसे पहले मंगल आरती की गई।

इसके बाद कनिका राजा और पालिया सेवक का पहिली भोग लगाया गया। अब श्रद्धालुओं के लिए सहन मेला चल रहा है। श्रद्धालु बैरिकेडिंग के बीच मंदिर में जाकर अखंडलमणि के दर्शन कर रहे हैं।
महाशिवरात्रि के लिए मंदिर के अंदर और बाहर 20 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है। कल रात एसपी ने अरडी पहुंचकर कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखी। सभी मंदिरों में रात में महादीप जलाया जाता है, जबकि अरडी मंदिर में भोर में महादीप मंदिर के शिखर पर चढ़ेगा।
- ‘दिमाग के साथ है केमिकल लोचा’, पिता-भाई के खिलाफ बयान देने पर भड़की रोहिणी, दिया कड़ा संदेश
- 8 महीने के बच्चे की मौत: उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में हुआ था भर्ती, डॉक्टर पर गंभीर आरोप
- Rajasthan News: नारकोटिक्स ब्यूरो का बड़ा एक्शन: 938 किलो डोडा चूरा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
- Gutka Factory Raid : मुसाफिर ब्रांड की जर्दा युक्त गुटका बनाने वाली फैक्ट्री में पड़ा छापा, मशीनें और पैकिंग मटेरियल जब्त
- नए AI मॉडल Mythos से दुनिया में हड़कंप…दुनिया भर के बैंकिंग सिस्टम को पैदा हुआ बड़ा खतरा, वित्त मंत्री और IT मिनिस्टर ने RBI के साथ की बैठक
