Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) के करधनी (Karni Vihar) इलाके में गुरुवार सुबह अंडरग्राउंड CNG गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तुरंत 9 दुकान (9 Dukan) के आसपास के इलाके को खाली करा दिया और वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए.

सुरक्षा के मद्देनज़र, दमकल गाड़ियां, एंबुलेंस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर तैनात की गई है. डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुड़ानिया (DCP West Amit Kumar Budania) हालात पर नजर बनाए हुए हैं. टोरेंट कंपनी (Torrent Gas) की पाइपलाइन से गैस तेजी से लीक हो रही है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है.
LPG गैस लीक से मची अफरा-तफरी
गैस रिसाव की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया. 9 दुकान (9 Dukan) क्षेत्र में लीकेज होने के कारण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. गैस का रिसाव बहुत तेज़ था, जिससे इलाके को खाली कराना पड़ा और सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया.
सिविल डिफेंस (Civil Defense) की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची, साथ ही दमकल और एंबुलेंस को तैनात किया गया. डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुड़ानिया (DCP West Amit Kumar Budania) खुद घटनास्थल पर मौजूद हैं और हालात पर निगरानी रख रहे हैं. गौरतलब है कि इससे पहले गोपालपुरा (Gopalpura) स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में गैस रिसाव की वजह से 10 से अधिक छात्र-छात्राएं बेहोश हो गए थे.
पढ़ें ये खबरें
- उच्च सदन में फिर जया बच्चन का पारा सातवें आसमान पर नजर आया, सभापति से हुई तीखी बहस, बोली- ‘फांसी पर चढ़ा दीजिए’
- तस्करी मामले में बीजेपी नेता को सश्रम कारावासः 1 लाख जुर्माना भी लगाया, एक आरोपी अभी भी फरार
- महाकाल मंदिर की सुरक्षा CISF के हवाले करने की मांग: सांसद उमेशनाथ महाराज ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा, बोले- सिंहस्थ में आएंगे 15-16 करोड़ श्रद्धालु
- Chaitra Navratri 2026 : महाष्टमी और नवमी आज, इस समय शुरू होगी नवमी तिथि …
- ‘हम उन्हें मार डालेंगे…,’ ईरान ने बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- तेहरान पर अब भीषण प्रहार होगा, हमने आज तक 8 युद्ध जीते हैं
