जालंधर के काज़ी मंडी में 100 से ज्यादा पुलिस मुलाजिम नशा तस्करों के खिलाफ रेड करने पहुंचे। पुलिस की इस रेड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह 7 बजे पुलिस फोर्स कासो ऑपरेशन के तहत रेड करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 20 से ज्यादा घरों में तलाशी ली गई है।
आपको बता दें कि पंजाब में लगातार नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस मुहिम चला रही है। इस मुहिम के अंतर्गत ही जालंधर के एक इलाके में पुलिस ने सर्चिंग अभियान किया। भारी संख्या में एक साथ पुलिस को देखकर वहां के लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिर यहां क्या हो रहा है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार नशे को रोकने लेकर कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन का सिर्फ एक ही मकसद है कि नशे को पंजाब से खत्म किया जा सके और जो लोग नशे का कारोबार करते हैं उनके कि खिलाफ केस दर्ज करके जेलों में बंद करना है।

यह है मेन इलाके
आपको बता दें कि ड्रग हॉटस्पॉट हैं, जिसमें काज़ी मंडी, भीम नगर, संतोषी नगर और धनकियां मोहल्ला शामिल है। यहां पर रहने वाले कहीं ऐसे घर जहां पर नशा का तस्करी का सामान रहने की खबर आई थी और यही कारण है कि अब यहां पर लगातार सर्चिंग ऑपरेशन किया जा रहा है इसके साथी कई अन्य इलाकों में भी लगातार सर्चिंग की जाएगी।
- मंत्री अनिल विज के सख्त आदेश: बिना मंजूरी नहीं होंगे तबादले और नियुक्तियाँ
- निगम का जानलेवा गड्ढा: जमीन खुदाई के बाद खुला छोड़ने पर पातल में समाई कार, बाल-बाल बची लोगों की जान
- LIC Share Price : निवेशकों को सरप्राइज दे सकती है LIC, जानिए निवेशकों की नजरें क्यों टिकीं ?
- ‘वे अब भी परमाणु हथियार चाहते हैं’, ट्रंप ने सीधे कहा- ईरान बातचीत में लौटता है या नहीं, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता
- Bihar Politics: 15 अप्रैल को शपथ लेगी बिहार की नई सरकार, PM हो सकते हैं शामिल, जानें NDA की अगली रणनीति का पूरा प्लान

