Rajasthan News: बारां के नेशनल हाईवे-27 पर एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

कोटा से झांसी जा रहे थे यात्री
कार में सवार पांच यात्री कोटा से झांसी की ओर जा रहे थे। बारां जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र के हीरापुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गुलाब सिंह और लालाराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को किशनगंज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में कैलाश, दुर्गेश और भगवान दास गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हाईवे पर लगातार बढ़ रहे हादसे
इस हाईवे पर हाल के दिनों में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। दो दिन पहले ही इसी मार्ग पर एक कार और ट्रक की भिड़ंत में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि नौ लोग घायल हुए थे।
पिछले महीने बस हादसा भी हुआ था
पिछले महीने बारां जिले के तलावड़ा में 45 यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि ड्राइवर नशे में था, जिसकी लापरवाही के कारण हादसा हुआ।
पढ़ें ये खबरें
- कुंभ राशि में बना राहु, मंगल, सूर्य और बुध का संयोग, 11 अप्रैल तक इन राशि के जातकों को बरतनी होगी सावधानी …
- BIG BREAKING: MP BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
- तेज प्रताप यादव का मर्सिडीज वाला स्वैग, 140 की स्पीड पर गुनगुनाया रोमांटिक गाना, यूजर्स बोले- भाभी की याद आ गई?
- कमर्शियल LPG की कमी पर होटलों और रेस्टोरेंट्स के लिए एडवाइजरी जारी, एसोसिएशन ने कहा – घबराकर जमा न करें सिलेंडर, संयम बनाए रखें
- गुजरात के 15 पुलिसकर्मी पहुंचे छत्तीसगढ़, जानेंगे पुलिसिंग के साथ संस्कृति व परंपरा
