पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस को गुरुवार की सुबह बड़ी सफलता मिली है, जिसमें एक कुख्यात गैंस्टर को उन्होंने पकड़ लिया है। राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक ‘सक्रिय आतंकवादी’ पुलिस के गिरफ्त में है।
जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव के रहने वाले आरोपी लाजर मसीह को तड़के करीब 3.20 बजे कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित ISI के गुर्गों के सीधे संपर्क में है।

मिले हथियार और विस्फोटक
आतंकी के पास से बरामद हथियारों में तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल नोरिन्को एम-54 टोकरेव (यूएसएसआर) के साथ-साथ विदेश में निर्मित 13 कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा उसके पास से सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर भी मिला है।
- कुरुक्षेत्र: भीषण सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल
- नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन पर सियासत, CM योगी ने बताया साजिश, अखिलेश ने किया पलटवार, कहा- जो हुआ उसके लिए सरकार जिम्मेदार
- बहादुरगढ़ में डीटीपी विभाग की सख्त कार्रवाई : अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर, दर्जनभर निर्माणाधीन मकानों और चारदीवारों को किया ध्वस्त
- दतिया में कलेक्टर का सख्त एक्शन: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर SDM संतोष तिवारी हटाए गए, लोकेंद्र सरल बने नए SDM
- सिर कटी महिला के शव की नहीं हो सकी पहचान, 72 घंटे बाद पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
