अमृतसर. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मौजूदा अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने साफ कर दिया है कि वे अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह से मुलाकात के बाद उन्होंने अपने फैसले पर स्पष्टता दी। गौरतलब है कि जत्थेदार की एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद धामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
दूसरी बार जत्थेदार से मिले धामी
आज हरजिंदर सिंह धामी ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह से मुलाकात की। यह दूसरी बार था जब इस्तीफा देने के बाद वे जथेदार से मिले।
7 सदस्यीय समिति को मिलेगा नया अध्यक्ष
यदि धामी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है, तो शिरोमणि अकाली दल की सदस्यता पर निगरानी रखने के लिए बनाई गई 7 सदस्यीय समिति को नया अध्यक्ष मिलेगा। जत्थेदार ने पहले ही कह दिया था कि यदि धामी वापस नहीं आते हैं, तो समिति के सदस्यों में से ही किसी को नया अध्यक्ष चुना जाएगा।

कल हो सकता है इस्तीफे पर फैसला
SGPC की आंतरिक समिति (इंटरनल कमेटी) की एक महत्वपूर्ण बैठक कल होने वाली है। इससे पहले समिति ने धामी से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। लेकिन अब धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। ऐसे में संभावना है कि कल होने वाली बैठक में उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया जाएगा।
क्या था विवाद ?
शिरोमणि कमेटी द्वारा गठित एक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर तख्त श्री दमदमा साहिब के तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को सेवा मुक्त कर दिया गया था। इसके बाद जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि जो घटनाक्रम चल रहा है, उसे देखकर उनका मन आहत है।
- राजधानी में ‘महिला सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन: कौशल्या साय बतौर मुख्य अतिथि हुई शामिल, कहा- महिला सशक्तिकरण से ही दिव्यांगजनों का सर्वांगीण विकास संभव
- Today’s Top News : 1 लाख की रिश्वत लेते कृषि विकास अधिकारी गिरफ्तार, रायपुर में पहली बार पकड़ाया ‘ओसियन ग्रो गांजा’, साड़ी घोटाला मामले में अपने ही आदेश में खुद उलझा विभाग, खाद्य विभाग ने पकड़ा 560 किलो नकली पनीर, पुलिस क्वार्टर में फंदे पर लटकी मिली महिला आरक्षक की लाश…समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- क्राइम ब्रांच की गाड़ी का एक्सीडेंट: आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, डॉक्टर लूट केस के आरोपी को पकड़ने मेरठ जा रहे थे
- JEE मेन्स की आंसर-की बनी मौत की वजह, फेल होने के डर से छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
- मौज चक्कर में मिली मौतः गंगा नदी में नहाने गए 3 दोस्त डूबे, 1 की लाश बरामद, 2 लापता की तलाश जारी
