पंजाब के मोगा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। यह दुर्घटना निहाल सिंह वाला इलाके में हुई, जहां बच्चों से भरी एक स्कूल बस खेतों में पलट गई। जानकारी के अनुसार बस में स्कूल ऑफ एमिनेंस के 40 बच्चे सवार थे। इस दुर्घटना में बच्चों को गंभीर चोटें आईं और वे घायल हो गए।
बस में सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। मौके पर लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि तीन बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस की स्पीड ज्यादा थी। इस वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा। स्कूल बस का चालक शराब के नशे में था। वह नशे में धुत होकर बस चला रहा था। ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Share Market Update : शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 2500 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी 700 अंक की तेजी
- Bihar Crime: छपरा में इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों ने जताई ये आशंका
- सिस्टम ने मार डाला! धरने पर बैठे टिहरी बांध विस्थापित व्यक्ति की मौत, नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने घेरते हुए सरकार को बताया जिम्मेदार
- Durg-Bhilai News update: बोर्ड परीक्षा के लिए 12 व 13 फरवरी को बटेंगी सामग्रियां… पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए पंजीयन आज से… गुम मोबाइल के जरिए 1.23 लाख की ठगी… उधारी न चुकाने पर युवक की पीट पीटकर हत्या… पुलिस ने खोज 60 लाख के 202 गुम मोबाइल…
- अगस्ता वेस्टलैंड को मिली क्लीन चिट के बाद सेना के लिए फिर हेलिकॉप्टर सप्लाई करेगी, ₹3,600 करोड़ घोटाला का लगा था आरोप


