IIFA 2025: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA 2025) अवॉर्ड्स का 25वां सिल्वर जुबली संस्करण इस बार 8 और 9 मार्च को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस मेजा इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं।
शाहिद कपूर, नोरा फतेही, श्रेया घोषाल, मीका सिंह, करिश्मा तन्ना और निमरत कौर शुक्रवार को जयपुर पहुंच चुके हैं। वहीं, सुपरस्टार शाहरुख खान भी शनिवार को यहां आएंगे और 9 मार्च को IIFA अवॉर्ड्स में धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे।

महिला दिवस पर होगा विशेष सत्र
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर IIFA द्वारा ‘द जर्नी ऑफ वीमेन इन सिनेमा’ पर एक खास संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा एक मंच साझा करेंगी। यह इवेंट होटल हयात रीजेंसी, मानसरोवर में होगा, जिसे IIFA वाइस प्रेसिडेंट नूरीन खान संचालित करेंगी।
रेखा, करीना, करण जौहर और कार्तिक आर्यन भी होंगे शामिल
IIFA के इस ऐतिहासिक 25वें संस्करण में रेखा, करीना कपूर, करण जौहर और कार्तिक आर्यन जैसे दिग्गज भी शिरकत करेंगे। खासतौर पर रेखा की मौजूदगी इसे और यादगार बनाएगी, क्योंकि वह भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित हस्तियों में से एक हैं।
डिजिटल अवॉर्ड्स और ग्रैंड फिनाले
IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स का आयोजन 8 मार्च को होगा, जिसे अपारशक्ति खुराना, विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी होस्ट करेंगे।
वहीं, 9 मार्च को ग्रैंड फिनाले होगा, जिसकी मेजबानी करण जौहर और कार्तिक आर्यन करेंगे। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारे धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे।
आमेर महल में IIFA का शूट
IIFA के लिए जयपुर के ऐतिहासिक आमेर महल में भी खास शूटिंग की गई। इस दौरान नुसरत भरूचा और पारुल गुलाटी ने यहां कुछ खास सीन शूट किए, जहां उन पर फूल बरसाए गए।
IIFA 2025 की थीम: ‘Silver Is The New Gold’
IIFA 2025 की थीम ‘Silver Is The New Gold’ रखी गई है, जो इसके 25 सालों के शानदार सफर को दर्शाती है। जयपुर इस ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है, जहां बॉलीवुड के सितारे अपनी चमक बिखेरेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Rajya Sabha Elections: बिहार की 5 राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान आज, थोड़ी देर में शुरू होगी वोटिंग, जानें चुनावी प्रक्रिया?
- CG Weather Update : तपती गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार
- Odisha Medical College Fire: ओडिशा के कटक में सरकारी हॉस्पिटल में आग से 10 मरीजों की मौत, SCB मेडिकल कॉलेज के 11 कर्मचारी भी झुलसे, CM मोहन चरण मांझी घटनास्थल पर पहुंचे, 25-25 लाख मुआवजे का ऐलान किया
- 16 March History : बाबर ने राणा सांगा को हराया… सचिन तेंदुलकर का 100वां शतक… मिस्र में 4400 साल पुरानी ममी मिली… जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- National Morning News Brief: बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान; बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या का दावा निकला फर्जी; CBSE ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नियम सख्त किए; ईरान ने अमेरिका-इजरायल से बातचीत की इच्छा जताई

