Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले के जेकेनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां वॉक पर निकली एक युवती पर 10 कुत्तों ने हमला कर दिया। युवती मोबाइल पर बात करते हुए सड़क से गुजर रही थी, तभी अचानक पीछे से कुत्तों का झुंड दौड़ पड़ा और उसे घेर लिया।

चीख-पुकार के बाद बची जान
करीब 15 से 20 सेकंड तक कुत्तों ने उसे घेरे रखा, जिसके दौरान उन्होंने युवती को कई जगह काट लिया। घबराई हुई युवती ज़मीन पर गिर गई और खुद को बचाने की कोशिश करने लगी, लेकिन कुत्ते लगातार हमला करते रहे। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह उसे कुत्तों से छुड़ाया।
सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बताया जा रहा है कि युवती को 8 जगह पर गंभीर घाव आए हैं। हमले के बाद वह इतनी डरी हुई थी कि घर पहुंचने के बाद भी कांप रही थी और सदमे में थी।
नगर निगम पर उठे सवाल
स्थानीय पार्षदों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कई बार नगर निगम से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोग इस समस्या से परेशान हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ओडिशा में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर नई पाबंदियां, जानिए क्या है कारण…
- बीजेपी गंगा और समुद्र की तरह, जिसमें सब समाहित, गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर पलटवार
- कांग्रेस में नियुक्ति: नीरज ठाकुर बने कार्यालय प्रभारी, छगन यादव को मिली सहायक जिला प्रभारी की जिम्मेदारी
- आसाराम-नारायण साईं केस के गवाह महेंद्र चावला से 42 लाख बरामद, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- दक्षिण बस्तर DVC को बड़ा झटका : तेलंगाना में 47 नक्सलियों का ऐतिहासिक सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार भी सौंपे
