Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले के नाहरगढ़ के बरनी नदी वन क्षेत्र में अचानक भयानक आग लग गई, जिससे जंगल का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि चारों ओर धुएं का घना गुबार छा गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस आग में लगभग 300 बीघा जंगल नष्ट हो गया है।

आग लगने की सूचना मिलते ही नाहरगढ़ के रेंजर हरिराम चौधरी मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों के साथ पुलिस, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने का कारण क्या था। वन विभाग इस मामले की जांच कर रहा है। इस भीषण आग के कारण न केवल सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए, बल्कि जंगल में रहने वाले वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास भी प्रभावित हुआ है, जिससे उनके जीवन पर खतरा मंडरा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- तेज गर्मी और पानी की कमी से जलजनित बीमारियों का खतरा, बढ़े जॉन्डिस और टायफाइड के मरीज…
- Raipur Congress : शहर कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, 61 सदस्यों को किया शामिल, देखें सूची
- पंजाब राजनीति में हलचल: AAP के 7 राज्यसभा सांसदों के दल बदल का मामला राष्ट्रपति तक पहुंच सकता है, CM भगवंत मान करेंगे मुलाकात
- केसीआर की बेटी K. Kavitha ने BRS से बगावत कर लॉन्च की नई पार्टी, तेलंगाना की राजनीति में मचा हड़कंप
- गहनों के लालच में बहू बनी चोर: ससुराल में दीवार में सेंध लगाकर गढ़ी फर्जी डकैती की कहानी, 24 घंटे में हुआ खुलासा
