Rajasthan Weather: राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार को 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। गर्मी बढ़ने से पश्चिमी राजस्थान में कूलर और पंखे चलने लगे हैं। चूरू, नागौर, दौसा समेत कई शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

राजस्थान की पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को अधिकांश शहरों में दिन और रात दोनों के तापमान में उछाल देखा गया। सीकर में रात का तापमान 17.5 डिग्री रहा, जो पिछले दिन की तुलना में 8.8 डिग्री अधिक था। जयपुर में दिन का तापमान 33.3 डिग्री, जबकि रात का तापमान 18.2 डिग्री रहा।
अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 13 से 15 मार्च के बीच एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। अगले 48 घंटों में तापमान 2 से 4 डिग्री और बढ़ सकता है। 10 और 11 मार्च को बाड़मेर में तापमान 40 से 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
रातें भी हो रही गर्म
राजस्थान में रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। बाड़मेर में रात का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री, फलोदी में 21.2 डिग्री, जैसलमेर में 17.3 डिग्री, सीकर और बीकानेर में 17.5 डिग्री, जयपुर में 18.2 डिग्री दर्ज किया गया।
कई शहरों में गर्मी ने दी दस्तक
चूरू – 35.8°C
बीकानेर – 36°C
जोधपुर – 37.2°C
जैसलमेर – 37.4°C
श्रीगंगानगर – 32.5°C
नागौर – 36.6°C
चित्तौड़गढ़ – 37.7°C
डूंगरपुर – 37°C
जालोर – 38.4°C
सिरोही – 36.4°C
फतेहपुर – 36°C
कोटा और सीकर – 34.5°C
जयपुर – 33.3°C
अजमेर – 35.2°C
पढ़ें ये खबरें
- Odisha Medical College Fire: ओडिशा के कटक में सरकारी हॉस्पिटल में आग से 10 मरीजों की मौत: SCB मेडिकल कॉलेज के 11 कर्मचारी भी झुलसे, CM मोहन चरण मांझी घटनास्थल पर पहुंचे, 25-25 लाख मुआवजे का ऐलान किया
- 16 March History : बाबर ने राणा सांगा को हराया… सचिन तेंदुलकर का 100वां शतक… मिस्र में 4400 साल पुरानी ममी मिली… जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- National Morning News Brief: बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान; बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या का दावा निकला फर्जी; CBSE ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नियम सख्त किए; ईरान ने अमेरिका-इजरायल से बातचीत की इच्छा जताई
- 16 March 2026 Panchang : चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- MP Morning News: कृषि वर्ष पर महामंथन, सीएम डॉ मोहन होंगे शामिल, दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बैठक, कलेक्टर के आदेश की अनदेखी को लेकर Congress सौंपेगी ज्ञापन, सिंधिया ने गुना को दी सौगात, राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आज

