Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने गौसेवा को बढ़ावा देने के लिए एक अहम निर्णय लिया है। राज्य की गौशालाओं और नंदीशालाओं को मिलने वाली अनुदान राशि में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
अब प्रत्येक गौवंश के लिए 50 रुपये प्रतिदिन की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गौसेवा सरकार की प्राथमिकता है और हाल ही में पेश किए गए बजट में पशुपालकों और गौसंरक्षण के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 2.5 लाख गोपालकों को ब्याज मुक्त ऋण
मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब 2.5 लाख गोपालक परिवारों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना को और अधिक सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों पर स्टांप ड्यूटी माफ कर दी गई है।
पशुपालकों को मिलेगा अधिक लाभ, बीमा और आरोग्य सुविधाओं का विस्तार
- मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमित पशुओं की संख्या दोगुनी की जाएगी, जिससे पशुपालकों को अधिक आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
- पशुधन निशुल्क आरोग्य योजना के अंतर्गत औषधियों और टीकों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे पशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सरकार
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और विरासत को समान रूप से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने राजस्थान के प्रवासियों की सराहना की, जिन्होंने देश-विदेश में गौशालाएं स्थापित कर भारतीय संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाया है।
संतों और गौभक्तों ने जताया आभार
इस कार्यक्रम में उपस्थित संतों और गौभक्तों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पहले गौसंरक्षण के लिए आंदोलन करना पड़ता था, लेकिन अब सरकार खुद आगे आकर इस दिशा में कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फूलों की होली खेली और चंग बजाकर होली गीत गाए। संतों ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया और गौसेवा के लिए बजट में किए गए प्रावधानों पर आभार जताया।
पढ़ें ये खबरें
- आगामी पर्व-त्योहारों, पुलिस भर्ती परीक्षा समेत महत्वपूर्ण आयोजनों को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों के दिए सख्त निर्देश
- MP Road Accident: गुना में ऑटो पलटने से महिला मजदूर की गई जान, बैतूल में खाई में गिरी कार… युवती की मौत
- CG News : नोवा स्पंज आयरन प्लांट में हादसा, खौलता लोहा गिरने से चार कर्मचारी झुलसे, बिना सुरक्षा जैकेट काम कराने का आरोप
- कातिल साला: बेटे की शादी के लिए जीजा-बहन से मांगे पैसे, मना करने पर गला रेतकर दी दर्दनाक मौत
- Sex Racket का भंडाफोड़ : किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस हिरासत में आठ महिलाएं, रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक
