Rajasthan Weather: होली से पहले ही राजस्थान तपने लगा है। मंगलवार (11 मार्च) को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने से कई शहरों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बाड़मेर में तापमान 41.2°C और जालौर में 40°C दर्ज किया गया। बीकानेर, जोधपुर और चूरू में गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहा।

13 से 15 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिससे बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में हल्की बारिश हो सकती है।
राजस्थान के विभिन्न शहरों में तापमान (11 मार्च)
अधिकतम तापमान:
- बाड़मेर – 41.2°C
- जालौर – 40.0°C
- चित्तौड़गढ़ – 39.6°C
- जोधपुर – 39.1°C
- पाली – 39.1°C
- डूंगरपुर – 39.7°C
- जयपुर – 37.0°C
न्यूनतम तापमान:
- चित्तौड़गढ़ – 16.2°C
- कोटा – 17.8°C
- जयपुर – 20.2°C
- बाड़मेर – 21.8°C
- जैसलमेर – 21.1°C
13 मार्च से तापमान में गिरावट की संभावना
बाड़मेर और जालौर में हीटवेव की संभावना बनी हुई है, लेकिन 13 मार्च से तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
होली पर बारिश की संभावना
14 मार्च को जयपुर, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, दौसा और करौली में बारिश हो सकती है। 15 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा, जिससे तापमान कम होगा और गर्मी से राहत मिलेगी। अगले 48 घंटों में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन 13 मार्च से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- Bastar News Update: बस्तर की रागिनी बघेल का जूनियर नेशनल क्रिकेट टीम में चयन, तेंदुए की खाल के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, बच्चा चोरी की अफवाह से बवाल, तेंदुए की आशंका से दहशत, तेंदूपत्ता संग्रहण पर मौसम की मार, संजीवनी 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें
- शादी के 2 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी: फंदा और कुर्सी टूटने से बची जान, अस्पताल में भर्ती
- दिल्ली को मिलेगा देश का पहला ‘नार्को पुलिस थाना’, नशामुक्त राजधानी बनाने की दिशा में बड़ा कदम
- एक्सप्रेस हाइवे तो बना रहे, मगर… देहरादून में ट्रैफिक को लेकर भाजपा पर हरीश रावत का निशाना, जानिए पूर्व सीएम ने क्या कहा?
- गुरुग्राम नगर निगम चुनाव का रण: सवा साल बाद डिप्टी मेयर पदों पर फैसला आज, हिपा में मतदान शुरू
