अमृतसर. लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजयी खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। वह संसद के बजट सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे। हालांकि, संसद से छुट्टी मंजूर होने के बाद, हाईकोर्ट ने उनकी याचिका का निपटारा कर दिया है। इसके साथ ही उनकी सांसद सदस्यता बरकरार रहेगी।
सांसद पद पर खतरा ?
अपनी याचिका में अमृतपाल सिंह ने कहा था कि अगर वह लगातार 60 दिनों से अधिक अनुपस्थित रहते हैं, तो उनकी खडूर साहिब संसदीय सीट पर खतरा उत्पन्न हो सकता है, जिससे उनके 19 लाख मतदाता प्रतिनिधित्व से वंचित रह जाएंगे।
संसदीय नियमों के अनुसार, यदि कोई सांसद लगातार 60 दिनों तक संसद में उपस्थित नहीं होता और उसकी अनुपस्थिति को स्वीकृति नहीं मिलती, तो उसकी सदस्यता समाप्त की जा सकती है।

कमीटी की सिफारिश
इससे पहले, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों की छुट्टियों पर विचार करने के लिए 15 सदस्यीय समिति गठित की थी, जिसकी अध्यक्षता भाजपा सांसद और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब कर रहे हैं।
अमृतपाल सिंह की अर्जी पर विचार करने के बाद, समिति ने उन्हें अनुपस्थिति के लिए छुट्टी देने की सिफारिश की है। हालांकि, अंतिम निर्णय लोकसभा स्पीकर द्वारा लिया जाएगा।
54 दिन की छुट्टी के लिए आवेदन
अमृतपाल सिंह अप्रैल 2023 से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उन्होंने लोकसभा स्पीकर को दो अनुरोध पत्र सौंपे थे, जिनमें नजरबंदी के कारण संसद से अनुपस्थिति की अनुमति मांगी गई थी।
- MP TOP NEWS TODAY: मोहन कैबिनेट का फैसला, खंडवा में मालगाड़ी से LPG रिसाव, पाकिस्तान पहुंचा भोपाल का गिद्ध, TI पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप, जीतू पटवारी को पुलिस ने रोका, दिग्विजय से मिले पीसीसी चीफ, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- Noida Employee Protest: CM योगी के निर्देश पर हाई-पावर कमेटी पहुंची नोएडा, स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की बात, सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश
- Today’s Top News : हनीट्रैप से भांजे ने मामा के बेटे को किया किडनैप, दीवार गिरने से मासूम की मौत, लोक सेवा केंद्र की आड़ में साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा, रेत माफियाओं ने वन अमले पर किया हमला, IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़…समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- CG Crime : शातिर महिला गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान में नकली सोना के बदले मांग रही थी असली सोना
- ‘ये किसी धर्म के खिलाफ…’ UCC पर शिवसेना नेता संजय निरुपम का बड़ा दावा, महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्षी दलों से अपील
