फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से कुछ ही दूरी पर माधोपुर के पास एक वेल्डिंग की दुकान में गुरुवार देर रात वेल्डिंग करते समय विस्फोट हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान सरहिंद निवासी अवतार सिंह काला और मनोज तिवारी के रूप में हुई है। नरिंदर सिंह नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब ईंधन टैंकर की मरम्मत की जा रही थी।
वेल्डिंग के दाैरान विस्फोट हो गया और घटनास्थल पर काम कर रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में दो लोगों की माैत हो गई। शवों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- कचरे के ढेर में मिली तीन दिन की नवजात बच्ची, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
- MP में कृषि कैबिनेट को होगी शुरुआत: किसान कल्याण वर्ष में सरकार की नई पहल, उन्नत तकनीक सीखने ब्राजील जाएंगे प्रदेश के किसान
- गुरुग्राम में 14वीं मंजिल से गिरकर 13 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
- बिहार सरकार ने ‘नीलगाय’ शब्द का प्रयोग करने पर लगाई रोक, जानें क्यों बजट सत्र के दौरान अचानक उठाना पड़ा यह मुद्दा?
- T20 World Cup 2026: पाक के खिलाफ मैच रद्द हुआ तो टीम इंडिया को कैसे मिलेंगे पूरे 2 पॉइंट? जानिए क्या हैं ICC के नियम

