Rajasthan News: जयपुर. राजस्थान में वन रक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता नरेश देव सहारण को गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार (21 मार्च) को बाड़मेर स्थित उनके मकान पर छापा मारकर हिरासत में लिया गया और जोधपुर ले जाया गया. आज (22 मार्च) उन्हें जयपुर ले जाने की सूचना है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कौन हैं नरेश देव सहारण?
नरेश देव सहारण एनएसयूआई से बाड़मेर पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और कांग्रेस सरकार में मनोनीत पार्षद रह चुके हैं. गहलोत सरकार के कार्यकाल में उन्हें पार्षद नियुक्त किया गया था.
मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार
इस मामले में एसओजी ने करीब एक माह पहले मुख्य आरोपी हरीश सारण उर्फ हीराराम सारण को इंदौर से गिरफ्तार किया था. जांच में नरेश देव सहारण का नाम भी सामने आया था, लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान वह राजनीतिक रसूख के चलते कार्रवाई से बचते रहे. सरकार बदलने के बाद एसओजी ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई शुरू की. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसओजी ने शुक्रवार को बाड़मेर में नरेश देव सहारण के मकान पर छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया. पूछताछ के बाद उन्हें जयपुर ले जाने की संभावना है.
एसओजी की कार्रवाई जारी
एसओजी की पूछताछ से यह स्पष्ट होगा कि नरेश देव सहारण की इस पेपर लीक मामले में क्या भूमिका रही. चार साल से फरार आरोपी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ चुका है, जिससे मामले में नए खुलासे होने की संभावना है.
पढ़ें ये खबरें
- आगामी पर्व-त्योहारों, पुलिस भर्ती परीक्षा समेत महत्वपूर्ण आयोजनों को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों के दिए सख्त निर्देश
- MP Road Accident: गुना में ऑटो पलटने से महिला मजदूर की गई जान, बैतूल में खाई में गिरी कार… युवती की मौत
- CG News : नोवा स्पंज आयरन प्लांट में हादसा, खौलता लोहा गिरने से चार कर्मचारी झुलसे, बिना सुरक्षा जैकेट काम कराने का आरोप
- कातिल साला: बेटे की शादी के लिए जीजा-बहन से मांगे पैसे, मना करने पर गला रेतकर दी दर्दनाक मौत
- Sex Racket का भंडाफोड़ : किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस हिरासत में आठ महिलाएं, रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक
