Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (8 अगस्त 2026) की खबरों में पीएम मोदी बोले- जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ ‘Out of Syllabus’ होता है; भारत का एक और दुश्मन इस्लामाबाद में ढेर; फेसबुक-इंस्टाग्राम की कानूनी सुरक्षा वापस ले सकती है सरकार; सोना 5 दिन में 7 हजार रुपये महंगा प्रमुख रहा।

1. पीएम मोदी बोले- जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ ‘Out of Syllabus’ होता है

पीएम नरेंद्र मोदी 8 अगस्त को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह (कॉन्वोकेशन) में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने मेधावी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन किया। दीक्षांत समारोह में 3,000 से ज्यादा छात्र शामिल हुए। इनमें पीएचडी कर रहे 587 स्टूडेंट भी शामिल हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं (जेन-जी-Gen-Z) को विकसित भारत के लिए ‘नमो मंंत्र’ दिया। IIT Students को जिंदगी में सफलता का मंत्र देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि IIT की परीक्षा में सेलेब्स होता है लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सबकुछ आउट ऑफ सेलेब्स होता है।

पढ़े पूरी खबर…….

2. भारत का एक और दुश्मन इस्लामाबाद में ढेर

पड़ोसी देश पाकिस्तान के अंदर बीते कई वर्षों में कई आतंकियों की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई. लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM), हिजबुल मुजाहिदीन और अल-बद्र जैसे भारत विरोधी आतंकी संगठनों से जुड़े कई प्रमुख चेहरे अलग-अलग शहरों में अज्ञात हमलावरों की गोलियों का निशाना बन गए. अधिकांश मामलों में हमलावर मौके से फरार हो गए और इनमें से कई हत्याओं की जांच आज भी अधूरी है.

पढ़े पूरी खबर…….

3. फेसबुक-इंस्टाग्राम की कानूनी सुरक्षा वापस ले सकती है सरकार

पीएम मोदी का वीडियो हटाए जाने के बाद से सोशल मीडिया कंपनी मेटा और भारत सरकार के बीच टकराव की स्थिति जारी है। दोनों के बीच कई बैठकों के दौर के बाद आखिरकार मार्क जुकरबर्ग ने माफ़ी भी मांग ली। लेकिन मामला यहीं ठंडा होता नहीं दिखाई दे रहा है, बल्कि एक बड़ा कानूनी और तकनीकी सवाल खड़ा हो गया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक मुख्य मुद्दा यह है कि क्या मेटा के रिकमेंडेशन सिस्टम और पैसों के बदले कंटेंट का प्रमोशन उसे एक साधारण प्लेटफॉर्म बनाए रखते हैं या फिर वह पब्लिशर की भूमिका में आ जाती है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. सोना 5 दिन में 7 हजार रुपये महंगा

सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते जोरदार तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, पांच कारोबारी दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 7,064 रुपए बढ़कर 1.49 लाख रुपए पहुंच गई।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद PM मोदी से मिलेंगेः NCP शरद पवार गुट के सभी सांसद पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे. इसके लिए पीएम मोदी से समय मांगा गया है. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी के सभी सांसद सोमवार, 10 अगस्त को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) पार्टी के सभी आठ सांसद प्रधानमंत्री से मिलने वाले हैं. (पूरी खबर पढ़े)

 iThrive की CEO एवं फाउंडर मुग्धा प्रधान ने पीएम मोदी को गाली दीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हेल्थ और वेलनेस कंपनी iThrive की CEO एवं फाउंडर मुग्धा प्रधान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुग्धा प्रधान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज को लेकर नाराजगी जाहिर करती नजर आती हैं। इसी दौरान उनके द्वारा पीएम मोदी को लेकर ‘एक थप्पड़’ कहे जाने वाली टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है। (पूरी खबर पढ़े)

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत गंभीरः ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत गंभीर है। मुज्तबा खामेनेई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इजराइली मीडिया (Israeli media) ने ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत गंभीर होने का दावा करते हुए कहा कि कभी भी मौत की खबर आ सकती है। हालांकि इस मामले में ईरान सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m