पंजाब नशा तस्करी और अपराधों को रोकने के लिए बड़े पैमाने में प्रयास कर रही है। इस कड़ी में पुलिस विभाग को भी अब हर तरह से चुस्त किया जा रहा है।
इन सबके बीच में पंजाब सरकार के आदेशों पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के 191 पुलिस थानों में मुंशियों के तबादले किए हैं।
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रैंस में दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा फैसला लिया गया था कि कोई मुंशी 2 साल से अधिक समय तक एक ही थाने में तैनात नहीं रहेगा। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए थानों के मुंशियों की तबादले किए गए हैं।

8 से 10 साल हो गए थे एक ही जगह
जानकारी यह भी समाने आई है कि काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि पंजाब के पुलिस थानों में मुंशी को छोड़कर SHO, SSP व DSP के तबादले किए जाते हैं। ऐसे में मुंशी कई सालों से एक ही थाने में तैनात रहते हैं, जिनकें 8-10 साल का समय हो गया था। ऐसे में भ्रष्टाचार का भी आंदेश रहता है। यही कारण है कि राज्य के 191 थानों के मुंशी के साथ बदल दिए हैं।
- गुरुग्राम में 14वीं मंजिल से गिरकर 13 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
- बिहार सरकार ने ‘नीलगाय’ शब्द का प्रयोग करने पर लगाई रोक, जानें क्यों बजट सत्र के दौरान अचानक उठाना पड़ा यह मुद्दा?
- T20 World Cup 2026: पाक के खिलाफ मैच रद्द हुआ तो टीम इंडिया को कैसे मिलेंगे पूरे 2 पॉइंट? जानिए क्या हैं ICC के नियम
- पटना में कांग्रेस की अहम बैठक, बजट सत्र पर सरकार को घेरने की रणनीति, विधायक दल के नेता पर फिर टली मुहर
- धामी सरकार का बड़ा फैसला, हिमालय क्षेत्र की 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पर्वतारोहण अभियानों को पूरी तरह खोला

