Rajasthan News: राजस्थान में 5वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर के अनुसार, परीक्षा 7 से 16 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। इस बार छात्रों को अलग से उत्तर पुस्तिका नहीं मिलेगी उन्हें प्रश्न-पत्र बुकलेट में ही उत्तर लिखना होगा और रोल नंबर भी उसी में दर्ज करना होगा।

थानों में रखी जाएंगी प्रश्न-पत्र बुकलेट
परीक्षा की बुकलेट नजदीकी पुलिस थानों में सुरक्षित रखी जाएगी। इन्हें तीन तालों वाली अलमारी में रखा जाएगा। परीक्षा केंद्र अधीक्षक को थाने से बुकलेट निकालकर सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
परीक्षा कार्यक्रम और समय
- 7 अप्रैल– अंग्रेजी
- 8 अप्रैल– हिंदी
- 9 अप्रैल– पर्यावरण अध्ययन
- 15 अप्रैल– गणित
- 16 अप्रैल– विशेष विषय (संस्कृत, उर्दू, सिंधी)
परीक्षा का समय सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा।
सख्त नियम, सिर्फ केंद्र अधीक्षक रख सकेगा मोबाइल
परीक्षा के दौरान केवल केंद्र अधीक्षक को मोबाइल रखने की अनुमति होगी। सभी प्रश्न-पत्र दो भाषाओं में बुकलेट के रूप में होंगे ताकि छात्रों को समझने में आसानी हो।
प्रत्येक स्कूल में एक शिक्षक होगा एस्कॉर्ट
हर स्कूल में एक शिक्षक एस्कॉर्ट के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जो छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएगा। शिक्षा विभाग ने केंद्र अधीक्षकों, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों और जिला शिक्षा अधिकारियों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- बेटी की डोली उठने से पहले उठी माता-पिता की अर्थी : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, खरीदारी कर लौट रहे थे घर
- बंगाल में शाम 5 बजे ही टूटा पिछले कई सालों का रिकॉर्ड, करीब 90% लोगों ने किया मतदान, तमिलनाडु में भी बंपर वोटिंग ; फाइनल आंकड़ों में 95 % जा सकता है वोटिंग प्रतिशत
- बड़ी खबरः MP के 5 लाख संविदा कर्मियों को हाईकोर्ट से राहत, नियमितीकरण और न्यूनतम वेतनमान का आदेश फिलहाल लागू, रोक की मांग खारिज
- Rewari: PM श्री स्कूल में पोस्को इंडिया का सम्मान, CSR फंड से छात्राओं को मिलीं आधुनिक सुविधाएं
- गर्भाशय कैंसर पर प्रहार: पानीपत में युद्ध स्तर पर शुरू होगा टीकाकरण अभियान, 15 साल तक की बच्चियों को मिलेगी मुफ्त सुरक्षा
