Rajasthan News: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को मिली जान से मारने की धमकी पर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कड़ा रुख अपनाते हुए बयान दिया है। जोधपुर प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले अपराधी को ट्रेस किया जा रहा है, और पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करेगी।

‘कानून अपना काम करेगा’- जोगाराम पटेल
मीडिया से बातचीत में पटेल ने कहा कि यदि अपराधी ने किसी गहरी साजिश के तहत यह धमकी दी है, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी पहले जेल से धमकी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने तुरंत अपराधी को पकड़ लिया था।
राजस्थान दिवस पर बोले मंत्री- ‘परंपराओं को बनाए रख रही सरकार’
मंत्री जोगाराम पटेल ने राजस्थान दिवस को चैत्र नवरात्र में मनाने के फैसले पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इतिहासकारों के अनुसार, राजस्थान की स्थापना चैत्र नवरात्र में हुई थी, इसलिए राज्य सरकार ने इस परंपरा को पुनः जीवंत करने का निर्णय लिया है।
राजस्थान दिवस समारोह का राज्यभर में आयोजन
- सरकार का पहला कार्यक्रम बाड़मेर से शुरू हुआ, जो महिलाओं को समर्पित था।
- दूसरा कार्यक्रम बीकानेर में हुआ, जो किसानों के लिए केंद्रित था।
- तीसरा कार्यक्रम भरतपुर में हो रहा है, जहां अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को कैसे प्राथमिकता मिले, इस पर मंथन किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट को हाल ही में चार नए न्यायाधीश मिले हैं, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही और तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति होने की संभावना है, जिससे राज्य की न्याय व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- आगामी पर्व-त्योहारों, पुलिस भर्ती परीक्षा समेत महत्वपूर्ण आयोजनों को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों के दिए सख्त निर्देश
- MP Road Accident: गुना में ऑटो पलटने से महिला मजदूर की गई जान, बैतूल में खाई में गिरी कार… युवती की मौत
- CG News : नोवा स्पंज आयरन प्लांट में हादसा, खौलता लोहा गिरने से चार कर्मचारी झुलसे, बिना सुरक्षा जैकेट काम कराने का आरोप
- कातिल साला: बेटे की शादी के लिए जीजा-बहन से मांगे पैसे, मना करने पर गला रेतकर दी दर्दनाक मौत
- Sex Racket का भंडाफोड़ : किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस हिरासत में आठ महिलाएं, रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक
