इन्फ़्लुएंसर्स ने शानदार वीडियो शूट कर अलग अलग प्लेटफॉर्म्स पर ग्रैंड प्रमोशन शुरू कर दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर धमाल मच गया है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में पारंपरिक गरबा और डांडिया के सबसे प्रतिष्ठित व लोकप्रिय आयोजनों में से एक ‘रायपुर रास’ (सीजन 5) के अध्यक्ष सार्थक शर्मा ने बताया की तैयारियां बेहद जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं।

आगामी 16 और 17 अक्टूबर को होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, रायपुर में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय भव्य महोत्सव के लिए एक विशेष ‘इन्फ्लुएंसर मीट’ का आयोजन किया गया। इस मीट में शहर और राज्य के 50 दिग्गज युवा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए और विस्तार से चर्चा कर भव्य रूप से प्रमोशन शुरू किया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

