Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले में मंगलवार देर रात बदमाश महिपाल को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में अजीतगढ़ थानाधिकारी मुकेश सेपट और खंडेला SHO इंद्रजीत यादव समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बदमाशों ने पुलिस की तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने 12 से ज्यादा बदमाशों को पकड़ा
हमले की सूचना मिलते ही आरएसी (RAC) के जवान मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद हालात काबू में आए। पुलिस ने 12 से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार कर अजीतगढ़ थाने लाया।
SP ने खुद संभाला मोर्चा
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीकर एसपी भुवन भूषण यादव रातभर मौके पर मौजूद रहे और हालात पर नजर बनाए रखी। डाला वाली ढाणी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
कैसे हुआ हमला?
अजीतगढ़ थाना पुलिस टीम बदमाश महिपाल को गिरफ्तार करने के लिए गढ़ टकनेत की डाला वाली ढाणी पहुंची थी। लेकिन वहां बदमाशों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिससे टीम को पीछे हटना पड़ा। अब पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पढ़ें ये खबरें
- कथावाचक के आरोपों को मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया निराधार, जानिए क्या कहा?
- सत्ता के लिए सत्ताईस की तैयारी शुरू! संगठन को मजबूत बनाने जुटी भाजपा, बूथ और पन्ना स्तर तक पार्टी के सुदृढ़ करने पर फोकस
- बिहार राज्यसभा चुनाव: जदयू मंत्री श्रवण कुमार ने सभी 5 सीटों पर किया जीत का दावा, तेजस्वी के साथ मिलकर बड़ा खेला करने को तैयार ओवैसी!
- नीलगाय का शिकार कर ढाबों में बेच रहे थे मांस, वन विभाग ने गैंग के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सिर, चमड़ी समेत 50 किलो मांस बरामद
- प्रतापगंज में जमीन के लिए अपनों पर ही कुदाली और खंती से हमला, घर में घुसकर मारपीट और गहने लूटने का आरोप, जेठ-देवर पर FIR
