मॉडल टाउन की गोल मार्किट मे बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां देर शाम श्री राम शरणम् श्रद्धालुओं की बस लटकती तारों की चपेट में आ गई। इस दौरान तार का जान बस में झूल गया, जिसे हटाने के लिए जैसे ही बस ड्राइवर बस की छत में बिजली के तारों की चपेट में आ गया उसे ऐसा भयानक करंट लगने से वहीं गिर गया और तारों के बीच उलझ गया। हादसे में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही नजर आई है।
बस में सवार 25 से 30 श्रद्धालु मौजूद थे। इस घटना से मार्किट में भगदड़ मच गई। लोगों ने व्यक्ति को नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवा दिया।

आखिर क्यों नहीं हुआ रिपेयरिंग का काम
बताया जा रहा है कि देर रात एक कार द्वारा बिजली के खंभे को टक्कर मारी थी। जिसके चलते बिजली का खंबा टेढ़ा हो गया और बिजली की तारे नीचे लटक गई। इस घटना में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
अच्छी बात यह है कि किसी के जान माल का खतरा नहीं हुआ है लेकिन ड्राइवर इस करंट के हादसे में बुरी तरह झुलस गया है उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज शुरू कर दिया गया है।
- Fake Medicine Case: रायपुर पुलिस ने किया नकली दवा रैकेट का पर्दाफाश, सप्लायर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार…
- करनाल संदिग्ध मौत मामला: नवविवाहिता की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- 18 मैचों में 7 जीरो… भारत के घातक बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, करियर पर लगा ‘बदनसीब’ का दाग
- नीतीश कैबिनेट की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, जल्द दे सकते हैं CM पद से इस्तीफा
- LA AI Startup Details : पहली बार AI से बनाई 17,000 करोड़ की कंपनी, सिर्फ 2 लोग संभालते हैं काम

