हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में सेल्फी लेते समय एक पंजाबी युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जस्टिन निवासी बटाला के रूप में हुई है। छात्र सेल्फी ले रहा था और इस दौरान ही यह घटना घटी है।
जानकारी के अनुसार मेडिकल छात्र जस्टिन झरने के पास सेल्फी ले रहा था। वह मंगलवार शाम सात बजे अपने दो दोस्तों आशीष और पीटर के साथ झरना देखने आया था। सेल्फी लेते समय उसका पैर एक पत्थर पर फिसल गया। इसके कारण वह पानी से भरे एक गहरे कुएं में गिर गया। आवाज सुनकर स्थानीय युवकों ने उसे पानी से बाहर निकाला।
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत जस्टिन को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया लेकिन इस दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।
- लालू यादव के पड़ोसी बने नीतीश कुमार, इस्तीफे के बाद 7 सर्कुलर रोड आवास में होंगे शिफ्ट
- सोनीपत में आंगनबाड़ी व्यवस्था पर सवाल: गर्भवती महिलाओं को दी गई चॉकलेट में मिले कीड़े,मचा हड़कंप
- इलाज के नाम पर लूट: डॉ. प्रभलीन कौर ने पहले ही दिन छोड़ी नौकरी, निजी अस्पताल माफिया का किया खुलासा
- तलाश 3 ‘जिंदगियों’ की: स्कूल जाने के बाद लापता हुए तीन बच्चे, इलाके में सनसनी, CCTV खंगाल सर्च में जुटे कानून के रखवाले
- SIR में जिनके कटे नाम उन्हें नहीं मिलेगा वोट देने का अधिकार, SC का राहत देने से इनकार, कहा- कटे वोट से कम हुआ जीत का अंतर तो देखेंगे…

