पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में बुजुर्गों के लिए बेहद अहम फैसला हुआ है, जिसके अब मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को मंजूरी मिल गई है। इस योजना से बुजुर्गों को कई तीर्थ स्थलों के दर्शन करना आसान होगा। इस योजना के तहत 50 से अधिक साल के लोगों के लिए सरकार मुफ्त में धार्मिक यात्राएं करवाएगी।
इस योजना को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। योजना के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।धार्मिक यात्राओं की योजना के लिए पहले सरकार की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते से शुरू हो जाएगी। वहीं धार्मिक यात्राए मई महीने से शुरू हो जाएंगी।

बुजुर्गों को यह धार्मिक यात्राएं एसी वाली गाड़ियों में करवाई जाएगी। यह यात्रा बस और रेल दोनों माध्यमों से करवाई जाएगी। बुजुर्गों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
गोल्डन टेंपल से अयोध्या तक होगी यात्रा
इस यात्रा के दौरान सरकार बुजुर्गों के खाने का ध्यान भी रखेगी। बताया जा रहा है कि सरकार गोल्डन टेंपल, दुर्ग्याना मंदिर और यूपी के अयोध्या श्री राम मंदिर से समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर लेकर जाएगी।
- ‘इस्लामोफोबिया’ पर संयुक्त राष्ट्र में चर्चा, भारत ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा-हम धर्म के नाम पर हिंसा के खिलाफ, लेकिन एक ही धर्म पर फोकस न करें
- CG Morning News : MP के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का छत्तीसगढ़ दौरा… विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य बिल होगा पेश… सचिन पायलट आएंगे रायपुर… कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, शंकर नगर रोड 9 घंटे रहेगी बंद…
- MP पुलिस में बंपर भर्ती: 10 हजार पदों पर होगी भर्ती, 7500 आरक्षक, 1 हजार ड्राइवर, 1200 मिनिस्ट्रियल स्टाफ के पद शामिल
- पश्चिम बंगाल में BJP कार्यकर्ताओं का पार्टी कार्यालय में फूटा गुस्सा, कैंडिडेट को हटाने की मांग को लेकर जमकर काटा बवाल
- पुरानी कार बनेगी ‘कीमती’, दिल्ली सरकार लेकर आई नई EV पॉलिसी, इलेक्ट्रिक कार पर पाएं भारी छूट
