पंजाब के जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुत्तों द्वारा लोगों पर हमले की घटनाएँ सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला वडाला चौक स्थित टावर एन्क्लेव क्षेत्र का है, जहाँ एक आवारा कुत्ते ने 6 साल के एक बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
घायल बच्चे की पहचान सार्थक के रूप में हुई है। बच्चे के पिता देवनाथ भाटिया ने बताया कि बच्चे गली में खेलते हैं, उन्हें रोका नहीं जा सकता, लेकिन आवारा कुत्तों के बढ़ते खौफ से अब यह भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि एक हल्के कद के कुत्ते ने उनके बेटे की बाँह को बुरी तरह से काट लिया।
परिवार के मुताबिक घटना के बाद बच्चा इतना डर गया था कि वह किसी से बात तक नहीं कर रहा था। हालांकि, सौभाग्य से उसे कोई गंभीर चोट नहीं लगी। जब परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए, तो डॉक्टरों ने बताया कि उस दिन अकेले अस्पताल में कुत्तों के काटने के करीब 50 मामले दर्ज किए गए हैं।

परिवार ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान निकालने की अपील की है। उनका कहना है कि आज उनका बेटा घायल हुआ है, कल किसी और का बच्चा शिकार हो सकता है। इसके बाद मोहल्ले के लोग एकत्र होकर सरपंच संगीता रानी से मिले। सरपंच मौके पर पहुंचीं और बच्चे का इलाज करवाया।
यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्चा गली में खड़ा था, तभी एक कुत्ता तेजी से आया और उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए बच्चा पास के घर के गेट की ओर भागा, लेकिन कुत्ते ने उसे गिराकर ज़मीन पर घसीटते हुए काटना शुरू कर दिया। बच्चे की चीखें सुनकर लोग दौड़कर आए और किसी तरह उसे बचाया।
- राज्यसभा चुनाव में मिली हार के लिए पप्पू यादव ने तेजस्वी को ठहराया जिम्मेदार, बताया कहां हुई चूक?
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: दुर्ग महापौर आज पेश करेंगी अपना दूसरा बजट… निगम का घेराव करने पहुंचीं रिसाली महापौर बेहोश होकर गिरीं… भारत माला सड़क निर्माण से आ रही समस्याओं पर ग्रामीणों का चक्काजाम… जनगणना 2027 की तैयारी मकानों की हो रही नंबरिंग… घर में छिपाकर रखा 24 कट्टा सरकारी चावल किया गया जब्त…
- Bilaspur News Update : ओडिशा से आए हाथियों ने फसल रौंदी… एक ही रात में 3 बाइक चोरी होने से मचा हड़कंप… ओवरब्रिज पर हादसे में युवक घायल… महाठग शिवा साहू के 5 और साथी गिरफ्तार…
- बम का खोल मिलने से फैली सनसनीः ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में बने बम का कवर नाले में मिला, 2 साल पहले स्क्रेप गोदाम में हुआ था भीषण ब्लास्ट, जांच में जुटी पुलिस
- बाबा ‘राज’ में बेटियों के बुरे दिन! 4 साल की मासूम का अपहरण कर किया रेप, फिर दरिंदे ने छीन ली सांसें, यही है योगी सरकार का ‘सुशासन’?
