Rajasthan News: राजस्थान में कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल, 7 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। इस बार 13 लाख 58 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। राज्यभर में 19,578 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें अधिकतर छात्रों के आवास के नजदीक स्थित हैं, ताकि उन्हें ज्यादा दूर न जाना पड़े।

परीक्षा समय और विशेष व्यवस्था
- परीक्षा सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक एक ही पारी में आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी।
- 40% या उससे अधिक दिव्यांग छात्रों को 1 घंटे का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा।
सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम
परीक्षा की सुचारू व्यवस्था के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन ने संयुक्त रूप से तैयारी पूरी कर ली है।
- सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा,
- स्वच्छता, पेयजल, बैठने की उचित व्यवस्था और
- तत्काल चिकित्सा सहायता की सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।
इसके अलावा परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात रहेंगी। शिक्षकों और कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि परीक्षा प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
पढ़ें ये खबरें
- BBM डिविजन के नक्सली करने वाले हैं सरेंडर! पुलिस ने जंगलों में पोस्टर जारी कर की मुख्यधारा में लौटने की अपील
- Crime News : अवैध संबंध में रोड़ा बने रहे पति की हत्या, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर थी रची साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
- Jabalpur News: बैंक से डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी, दहेज न देने पर गर्भवती बहू की पिटाई, इलाज का झांसा, मदद के नाम पर हड़पा 135 ग्राम सोना, होली पर निगम का हर्बल गुलाल, हेल्थ से खिलवाड़ पर शिकंजा
- सेहत से समझौता बर्दाश्त नहीं! मिलावटी मिठाइयों पर चला खाद्य विभाग का चाबुक, भारी मात्रा में स्टॉक नष्ट
- Israel Iran Attack : दुबई के पाम होटल पर ईरान ने दागी मिसाइल, हमले के बीच खाली कराया गया बुर्ज खलीफा

