Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सुलताना थाना क्षेत्र के पदमपुरा गांव निवासी और वर्तमान में कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ जवान संजय कुमार 10 महीनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ का शिकार बना रहा। एक साइबर ठग ने खुद को जयपुर के सांगानेर थाने का पुलिसकर्मी बताकर संजय को धमकाया कि उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है, जिसे निपटाने के लिए 2.5 लाख रुपये की मांग की गई।

अब तक 65 हजार की ठगी
डर और बदनामी के डर से संजय कुमार ने किसी को बिना बताए लगातार ठग को पैसे भेजे। कुल 10 महीनों में उससे करीब 65 हजार रुपये ठग लिए गए। जवान ने कश्मीर में अलग-अलग लोगों के माध्यम से नकद देकर रकम ट्रांसफर करवाई। ठग ने यह भी धमकी दी कि उसका फोन ट्रैक हो रहा है और दूसरे नंबर से बात करने को कहा।
जयपुर पहुंचने पर पता चली हकीकत
होली की छुट्टियों पर गांव लौटने के बाद संजय ने जब पत्नी को सारी बात बताई, तो मामला उजागर हुआ। इसके बाद वह जयपुर के सांगानेर थाने पहुंचा, जहां जांच में पता चला कि उसके खिलाफ कोई केस दर्ज ही नहीं है। इसके बाद संजय ने चनाना चौकी में शिकायत की, जहां से उसे सुलताना थाने भेजा गया।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की FIR
संजय कुमार की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आखिरी बार 4 अप्रैल को ठग ने उससे 5 हजार रुपये ऐंठे थे। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। झुंझुनूं में यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले फरीदाबाद की एक छात्रा से भी इसी तरह ढाई लाख रुपये ठगे जा चुके हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Oracle Layoffs : अमेरिकी कंपनी ने 30,000 लोगों की छीनी नौकरी, इनमें 12,000 भारतीय भी, एक ईमेल से सब खत्म !
- सांसद फूलोदेवी नेताम में संसद में की छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं को बढ़ाने की मांग, इन परियोजनाओं का किया जिक्र…
- गर्मी के चलते अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब शाम 5:30 बजे होगी शुरुआत
- क्लीन एंड ग्रीन लखनऊ : अब राजधानी में आज से होगा डोर टू डोर कूड़ा प्रबंधन, सीएम ने 250 गाड़ियों को किया रवाना
- पीएम यूनिटी मॉल 46 प्रतिशत बनकर तैयार, सचिव आवास डॉ आर राजेश कुमार ने निर्माण कार्यों की समीक्षा, कहा- निर्धारित समय में सारे काम पूरा करें

