संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बरनाला जिले के धनौला मंडी में चल रही महापंचायत के दौरान उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत बरनाला के बीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर का कहना है कि इतने लंबे समय तक भूखे रहने के कारण उनके आंतरिक अंग काफी प्रभावित हुए हैं जिसके कारण उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने में काफी समय लगेगा।
132 दिन नहीं खाया था अनाज
132 दिन तक अनशन पर बैठे किसान नेता ने कुछ भी नहीं खाया जिसके कारण लगातार उनकी स्थिति भी बिगड़ती गई। 6 अप्रैल को उन्होंने अपना अनशन तोड़ा और उसके बाद से वह अनाज और लिक्विड खा रहे हैं लेकिन अब भी उनके शरीर में कई परेशानियां बनी हुई है। कमजोरी के कारण और आंतरिक अंगों में आई गड़बड़ी के कारण इस तरह की समस्या बार-बार आ रही है।

किसान यूनियन सिद्धूपुर के नेता रणजीत सिंह ने बताया कि डल्लेवाल वहीं से सीधा महापंचायत में भाग लेने बरनाला पहुंचे थे। महापंचायत के दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित किया जिसके बाद फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई।
- होर्मुज स्ट्रेट में वॉरशिप तैनाती पर ट्रंप को लगा झटका, चीन से लेकर जर्मनी-जापान तक का जवाब मिल गया
- 17 March 2026 Panchang : चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल
- 17 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों के पैसों की सिचुएशन रहेगी अच्छी, जानिए अपना राशिफल
- Bihar Morning News : भाजपा कार्यालय में जश्न का आयोजन, NDA सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पुतला दहन, RJD की प्रेस-कॉन्फ्रेंस, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- 17 मार्च महाकाल भस्म आरती: शिवलिंग पर ॐ अर्पित कर बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन

