पंजाब के फरीदकोट से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां आम आदमी पार्टी के सरपंच पर फायरिंग की गई है। जिसमें सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बड़ी बात है कि यह हमला सरपंच के घर के बाहर हुआ जब लोगों का आना जाना शुरू था।
अचानक इस तरह की घटना से सरपंच के घर वाले घबरा गए हैं। जानकारी के अनुसार सरपंच को गंभीर हालत में फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरपंच की पहचान जसवंत सिंह के रूप में हुई है, जो गांव पेहलुवाला का निवासी है। उन्हें एक व्यक्ति ने घर के बाहर बुलाकर सरपंच पर 4 से 5 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें सरपंच के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सरपंच को संभालने का मौका नहीं मिला और ना ही उन्हें किसी भी प्रकार से इस घटना के होने का अंदेशा था यही कारण है कि वह उस व्यक्ति से मिलने बाहर आ गए और यह घटना घट गई। देखते ही देखते उनकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
- SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, कप्तान पंत ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी
- पति का दूसरी महिला से था अवैध संबंध, प्रेमिका से बात करने पर भड़का पति, डीजल उड़ेलकर की जिंदा जलाने की कोशिश
- Odisha News : भुवनेश्वर मेट्रो प्रोजेक्ट पर ब्रेक, मंत्री हरिचंदन ने कहा- सालाना 2000 करोड़ का घाटे की संभावना… पूर्व सरकार पर साधा निशाना
- होर्मुज खोलो, नहीं तो नरक बना दूंगा.. ट्रम्प ने ईरान को बास्टर्ड कहते हुए धमकाया, कहा – पावर प्लांट और पुलों पर हमला किए जाएगा
- RCB vs CSK IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें एम. चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स

