पंजाब में गर्मी अपना कहर दिखा रही है। भयानक तेज धूप ने लोगों का घर से निकलना बंद हो गया है. हालत ऐसी है कि अब सड़के सूनी रहने लगी है। आने वाले दिनों में पंजाब की तपिश और भी बढ़ने वाली है। लू को लेकर एक बार फिर से चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य में लू का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राज्य में यह लू का दूसरा दौर होगा। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलेंगी। यह अवधि 16 अप्रैल से शुरू होगी और इसका असर 18 अप्रैल तक देखने को मिल सकता है। वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह तापमान अभी भी सामान्य के करीब है।

इसके साथ ही एक बार फिर से राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लू को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें 12 बजे से बच्चों-बुजुर्गों को दोपहर के समय बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
- Bihar Morning News : द्वितीय बिहार कबड्डी लीग, कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, अमर शहीद जुब्बा सहनी श्रद्धांजलि सभा, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- आगामी पर्व-त्योहारों, पुलिस भर्ती परीक्षा समेत महत्वपूर्ण आयोजनों को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों के दिए सख्त निर्देश
- MP Road Accident: गुना में ऑटो पलटने से महिला मजदूर की गई जान, बैतूल में खाई में गिरी कार… युवती की मौत
- CG News : नोवा स्पंज आयरन प्लांट में हादसा, खौलता लोहा गिरने से चार कर्मचारी झुलसे, बिना सुरक्षा जैकेट काम कराने का आरोप
- कातिल साला: बेटे की शादी के लिए जीजा-बहन से मांगे पैसे, मना करने पर गला रेतकर दी दर्दनाक मौत

