बरनाला : जिला प्रशासनिक परिसर में एसएसपी कार्यालय के पास उस समय हड़कंप मच गया जब तीन युवतियां एक साथ पानी टंकी में चढ़ गई. इस पानी टंकी की ऊंचाई काफी ज्यादा थी. इन युवतियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है.युवतियों का कहना है कि उन्होंने करीब दो महीने पहले अलग-अलग व्यक्तियों के खिलाफ शादी का झांसा देकर और ब्लैकमेल करने के आरोप में दुष्कर्म की शिकायतें एसएसपी बरनाला को दी थीं, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. यही कारण है कि आज उन्होंने यह कदम उठाया है.
जैसे ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों में इस खबर के पहुंचते ही हड़कंप मच गया. अधिकारियों की ओर से युवतियों से बातचीत कर उन्हें नीचे उतारने और उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई का भरोसा देने का प्रयास किया गया. मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार, तीनों युवतियां बरनाला जिले के अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं और उनके मामले भी अलग-अलग हैं.

बताया जा रहा है कि तीनों शिकायतें बरनाला पुलिस जिला मुख्यालय में एक डीएसपी के पास विचाराधीन हैं. युवतियों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद करीब दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई. उनका यह भी आरोप है कि उन्हें न्याय दिलाने के बजाय समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.
- Hockey World Cup 2026: हाई वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदकर किया बाहर, टॉप-8 में बनाई जगह, कप्तान हरमनप्रीत और अभिषेक ने दागे 2-2 गोल
- जनता की तो चिंता ही नहीं! E20 पेट्रोल को लेकर यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार को घेरा, E10 पेट्रोल को लेकर पूछ लिया सवाल
- लोक निर्माण विभाग में ढाई साल में हुए 12,666 करोड़ के काम, डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिनाई उपलब्धियां
- JSSC CGL विवाद पर मंत्री सुदिव्य सोनू का बड़ा बयान: नियुक्ति रद्द होने से प्रभावित कर्मियों के लिए खुला कोर्ट का रास्ता
- मनी लॉन्ड्रिंग मामला: 3 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर विकास गर्ग, 21 अगस्त तक ED करेगी पूछताछ

