कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) को सरकार द्वारा एक साल और बढ़ा दी गई है, इसके बाद अब उनके पक्ष में लोग खड़े होने लगे हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को सरकार द्वारा एक और वर्ष के लिए बढ़ाए जाने की कड़ी निंदा की है। इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।
धामी ने पंजाब सरकार से डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पर लगाए गए एनएसए को तुरंत हटाने और उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का अवसर देने को कहा।उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया कि उन्हें देशद्रोही करार दिया जाए और राज्य से हजारों किलोमीटर दूर जेल में रखा जाए।

पिता ने की निंदा
अमृतपाल के परिवार में भी इसे लेकर दुख की लहर है। उनके पिता ने कहा हुआ कि अमृतपाल सिंह ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया कि उन्हें देशद्रोही करार दिया जाए और राज्य से हजारों किलोमीटर दूर जेल में रखा जाए।उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की दृष्टि से यह सही नहीं है।
- लुधियाना में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म: स्कूल जाते समय अगवा कर श्मशान घाट ले गया पड़ोसी
- Shahdol News: SECL जीएम ऑफिस का घेराव, जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा
- Alwar Hospital Alert: राजस्थान के सरकारी अस्पताल में मरीजों की खिचड़ी में निकले कीड़े, मचा हड़कंप
- IED BLAST : घेराबंदी से बौखलाए नक्सली, सारंडा जंगल में हुआ आईईडी ब्लास्ट, सर्चिंग के दौरान कोबरा जवान घायल
- सीकर में रूह कंपा देने वाली वारदात: घर के बाहर खेल रहे 5 साल के बच्चे को कुत्ते ने बुरी तरह नोचा, चेहरे पर आए 15 टांके!
