हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम का छोटा अंश गाने का आरोप है। 15 अगस्त के कार्यक्रम में ध्वजारोहण के दौरान वंदे मातरम् का 55 सेकंड का छोटा अंश गया गया। इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
55 सेकंड का वंदे मातरम् गायन
बता दें कि वंदे मातरम की आधिकारिक संस्करण की अवधि लगभग 3 मिनट 10 सेकंड है। लेकिन सिर्फ 55 सेकंड वंदे मातरम् गायन किया गया जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर सियासी हमला किया है।
राकेश सिंह ने की जांच की मांग
इस गायन के छोटे अंश गाने पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने प्रशासन से जांच की मांग की है। बीजेपी ने गृह मंत्रालय के 9 जुलाई 2026 के प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए सवाल उठाए हैं। राकेश सिंह का आरोप है कि राष्ट्रीय पर्व पर वंदे मातरम् की गरिमा और निर्धारित प्रोटोकॉल की अनदेखी की गई।
‘राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा राष्ट्रीय गीत’
बीजेपी ने चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े और जीतू पटवारी की भूमिका की जांच की मांग की है। कार्यक्रम की मूल वीडियो रिकॉर्डिंग और लागू सरकारी निर्देशों की जांच की मांग की है। BNS की धारा 223 सहित लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की है। राकेश सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा राष्ट्रीय गीत है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


