जालंधर में हाल ही में पैसों के लिए लोगों को धमकाने का नया मामला सामने आया है जिसमें फोन के जरिए बिल्डर से पैसे की मांग की है और पैसे नहीं देने पर उसके घर ग्रेनेड हमला करने की धमकी दे दी गई है।
बिल्डर को धमकी देने वाले ने खुद को गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा के गैंग का सदस्य बताया। उक्त व्यक्ति ने बिल्डर से 5 करोड़ की फिरौती मांगी और कहा- अगर पैसे नहीं दिए तो उसपर भी ग्रेनेड हमला करवाएंगे। बिल्डर ने इस धमकी की शिकायत पुलिस को दें दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
परिवार की है पूरी जानकारी
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बिल्डर का नाम गुप्त रखा गया है। बिल्डर ने जानकारी दी कि 16 से 19 अप्रैल के बीच किसी अज्ञात व्यति का फोन आया। मगर काम में व्यस्त होने के कारण उसने फोन को अनदेखा किया। लेकिन आखिर में जब उसने कॉल रिसीव की, तो उससे 5 करोड़ की मांग की गई। अज्ञात व्यक्ति ने उससे कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वे उस पर ग्रेनेड हमला करेगा।

बड़ी बात यह है कि उस ज्ञात व्यक्ति ने बिजनेसमैन के परिवार की हर एक बात को और उसके परिवार में कितने सदस्य हैं, कितने बच्चे हैं सबका आना जाना कहां है यह सारी जानकारी उसने पहले ही निकाल रखी थी और वॉइस कॉल के जरिए एक बार फिर से बिजनेसमैन को यह कहा है कि अगर वह पैसे नहीं दिया तो उसके परिवार वालों को बड़ा खतरा वह दे सकता है।
- Jaipur News: चोरी हुआ मोबाइल अब तुरंत मिलेगा वापस, राजस्थान पुलिस की बड़ी कामयाबी
- बर्बरता की सभी हदें पार: वार्ड सदस्य ने प्रेमी और गर्भवती महिला को खंभे से बांधकर पीटा, VIDEO वायरल
- पटियाला के बाद मोगा में भी बम धमकी से हड़कंप, तीन निजी स्कूल खाली कराए गए
- सूखे नशे के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़: पुलिस ने ट्रक से 1.5 करोड़ से अधिक का गांजा किया बरामद, अलग-अलग राज्यों के 5 आरोपी गिरफ्तार, टोयोटा अर्बन क्रूजर कार भी जब्त
- कोटकपूरा गोलीकांड केस ट्रांसफर: Punjab and Haryana High Court का बड़ा फैसला, अब चंडीगढ़ में होगी सुनवाई
