Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को आज थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार, 26 अप्रैल को प्रदेश के 14 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में दोपहर बाद मेघगर्जन और हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

बाड़मेर में सबसे अधिक गर्मी
राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 44.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5°C ज्यादा है। वहीं सबसे कम तापमान अंता बारा में 18.4°C रहा। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में फिर उछाल देखा गया है, जिससे गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है।
मुख्य शहरों का तापमान
- जयपुर: 41.2°C
- अजमेर: 39.9°C
- कोटा: 43.1°C
- जैसलमेर: 43.4°C
- जोधपुर: 42.1°C
- बीकानेर: 42.6°C
- चूरू: 42.5°C
- माउंट आबू: 31.0°C
कुछ जिलों में जारी रहेगी लू
जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं जैसे पश्चिमी जिलों में अभी राहत की उम्मीद नहीं है। इन इलाकों में तेज लू चलने की चेतावनी दी गई है। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
मई में मिल सकती है ठंडी राहत
मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि मई के पहले सप्ताह से पूर्वी हवाओं और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लू से राहत मिलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री नीतीश का पुतला, कहा- जमानत मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
- CG News : तीन बच्चों के साथ महिला रहस्यमयी तरीके से लापता, मायके जाने की बात कहकर निकली थी
- दिल्ली में BJP सरकार के एक साल पूरे; दिल्लीवालों को मिली DTC की 500 नई EV बसें, दिल्ली-पानीपत बस सेवा का शुभारंभ
- Bihar News: जदयू में शामिल हुए वामपंथी नेता पुष्कर आनंद, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दिलाई सदस्यता
- न कभी मिला और न ही कोई संपर्क… एपस्टीन विवाद पर दलाई लामा की ओर से पेश की गई सफाई

