Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद परिसर में भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य के पोस्टर लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद मस्जिद कमेटी ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।

मस्जिद कमेटी ने चेताया, 29 अप्रैल से आंदोलन
जमात-ए-इस्लामी हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नाजिमुद्दीन ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बावजूद इसके, कमेटी ने प्रशासन को 27 और 28 अप्रैल तक का समय दिया है। अगर 29 अप्रैल तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो मस्जिद कमेटी आंदोलन शुरू करेगी।
विधायक अमीन कागजी ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग
विधायक अमीन कागजी ने कहा कि “पाकिस्तान मुर्दाबाद पहले भी था, आज भी रहेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक ने मस्जिद परिसर में प्रवेश कर जनता को गुमराह किया है, जिसका प्रमाण सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है। उन्होंने सरकार से इस मामले में सख्त कदम उठाने की मांग की।
कांग्रेस विधायक रफीक खान बोले, जरूरत पड़ी तो जाएंगे कोर्ट
कांग्रेस विधायक रफीक खान ने भी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जयपुर का भाईचारा और अमन-चैन बनाए रखना है। उन्होंने चेताया कि अगर विधायक को बचाने की कोशिश हुई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करनी थी, तो सभी जनप्रतिनिधियों को बुलाना चाहिए था, न कि इसे एकतरफा राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहिए।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 28 march 2026: राजस्व कर्मियों का प्रदर्शन, पटना में लगे पोस्टर, विद्यालय में बड़ी डकैती, TRE- 4 की भर्ती को लेकर फिर आंदोलन तैयारी, घोड़े चेतक संग वायरल हुए अनंत सिंह, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- बालको मेडिकल सेंटर में ‘दा विंची Xi’ रोबोटिक सिस्टम की स्थापना, अब प्रदेश में ही होगी उन्नत कैंसर सर्जरी
- CG Crime News : अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद
- BJP मंडल उपाध्यक्ष की गुंडागर्दी: रिटायर्ड शिक्षक से मारपीट, ढाबे में की तोड़फोड़, पुलिस ने पीड़ितों पर भी की FIR
- Today’s Top News : CM साय ने पेट्रोल-गैस की कालाबाजारी पर कड़ी करवाई के दिए निर्देश, पूर्व डिप्टी CM के बेटे-बहू और पोती की हत्या के मामले में 3 आरोपी बरी, हिरण का मांस पकाने मामले में रिसॉर्ट मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, सेंट्रल जेल में कैदी को स्पेशल ट्रीटमेंट मामले में 2 प्रहरी सस्पेंड, डिब्बों में डीजल देने पर रोक… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
