पंजाब में 31 मई तक नशे को खत्म करने के लिए पुलिस ऐक्शन मोड में है। समय सीमा तय करने के बाद डीजीपी गौरव यादव ने सभी जिलों के एसएसपी और सीपी की बैठक बुलाई। बैठक के बाद डीजीपी ने कहा कि हमने वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर SHO और DSP स्तर के अधिकारियों तक सभी की जिम्मेदारी तय कर दी है।
जिला स्तर पर योजना तैयार की गई है। 31 मई के बाद पूरी मुहिम की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान, जिन पुलिस कर्मियों का काम अच्छा होगा, उन्हें सम्मानित किया जाएगा, जबकि अन्य के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही, जेलों की भी निगरानी की जाएगी।

नशे के खिलाफ हमारी जंग काफी हद तक सफल रही- DGP
डीजीपी ने कहा कि पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी मुख्य रूप से सीमा पार से ड्रोन के जरिए होती है। नशे के खिलाफ हमारी जंग काफी हद तक सफल रही है। हमने सप्लाई चेन को तोड़ने की कोशिश की है। साथ ही, अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 755 हॉटस्पॉट्स पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

ऐक्शन मोड में सरकार
आम आदमी पार्टी 2027 की विधानसभा चुनावों के लिए नशे को खत्म करके और लोगों का विश्वास जीतकर खुद को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पार्टी 2022 में नशा खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन तीन साल बाद भी इस दिशा में कोई खास प्रगति नहीं हुई। दिल्ली चुनावों में हार के बाद सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। इस मुहिम को पूरी रणनीति के साथ शुरू किया गया है। मुहिम को सही ढंग से चलाने के लिए पांच मंत्रियों की एक उच्चाधिकार समिति बनाई गई है।
यह मुहिम राज्य में चल रही “नशे के खिलाफ जंग” के तहत 59 दिनों से चल रही है। पुलिस टीमों ने 1 मार्च 2025 से अब तक NDPS एक्ट के तहत 4659 FIR दर्ज की हैं और 1877 बड़े तस्करों सहित 7414 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 297 किलो हेरोइन, 100 क्विंटल भुक्की, 153 किलो अफीम, 95 किलो गांजा, 21.77 लाख गोलियां/कैप्सूल और 8.03 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। करीब 70 तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाए गए हैं और 31 हवाला संचालकों को गिरफ्तार किया गया है।
- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक: CM साय की मौजूदगी में 40 आईटी कंपनियों से हुआ एमओयू, चिट फंड कंपनी के 4601 निवेशकों को वापस दिलाए गए 7.38 करोड़ रुपये
- ‘जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो’, कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, 2 साल में 108300 लोगों के गायब होने का किया दावा
- वेंटिलेटर पर एमपी का हेल्थ सिस्टम: गड़बड़ाती व्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान, कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक लगाने की याचिका खारिज, अदालत ने कहा- चुनाव प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, अब हस्तक्षेप करना ठीक नहीं
- Today’s Top News : पूर्व गृह मंत्री कंवर ने PM, CS और PWD सचिव को लिखा पत्र, मकान में चल रहे SEX Racket का भंडाफोड़, ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत, मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पास 5 लाख कैश लेकर पहुंचे NSUI कार्यकर्ता… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

