अमृतसर. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पंजाब के बठिंडा कैंट से पुलिस ने एक मोची सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। उस पर देश की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप है। सोमवार रात को कैंट पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 152 (देशद्रोह) के तहत FIR दर्ज की गई, इस मामले में कई नए अपडेट सामने आए हैं। मोची एक नहीं बल्कि दो मोबाइल नंबर चलाता था, उसने पाकिस्तानी लोगों से पैसे की मांग भी की थी।
पुलिस ने आर्मी कैप्टन प्रशांत की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर किया था। सुनील पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में था, जो उसके मोबाइल फोन की जांच से पता चला है। आरोपी ने 9 मई से 13 जून, 2023 के बीच पाकिस्तानी एजेंट से संपर्क किया था। उसने दो मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया। FIR 0063 में पुलिस ने पैसे मांगने की भी जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

जांच के लिए विशेष बोर्ड गठित
इस मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का एक विशेष बोर्ड बनाया गया है। पुलिस फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही, इस मामले से जुड़ी अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है।
हनी ट्रैप जैसी संदिग्ध गतिविधियां
बठिंडा के SP (सिटी) नरिंदर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि बठिंडा पुलिस ने एक जासूस को पकड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैंट पुलिस स्टेशन से जानकारी मिली थी कि सुनील कुमार के फोन में हनी ट्रैप जैसी संदिग्ध गतिविधियां पाई गई हैं। सुनील पिछले 7-8 सालों से कैंट में मोची का काम कर रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और इसकी पुष्टि की जा रही है।
जासूसी का मामला अभी स्पष्ट नहीं
नरिंदर सिंह ने कहा कि इस स्तर पर तथ्यों के आधार पर जासूसी का मामला अभी सामने नहीं आया है। सुनील ने कौन-सी जानकारी साझा की, यह उसके मोबाइल की फोरेंसिक जांच से पता चलेगा। सभी तथ्य सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
लड़की बनकर की बातचीत
पाकिस्तान से संबंध के सवाल पर SP ने बताया कि मोबाइल पर साइबर धोखाधड़ी की कई कॉल्स आती हैं। आरोपी के साथ किसी ने लड़की बनकर बात की थी। हो सकता है कि वह लड़की भी न हो। सुनील उससे भावनात्मक रूप से जुड़ गया और फिर बातचीत शुरू हो गई।
- BREAKING : अमेरिका ने भारत से टैरिफ घटाकर 25% टैरिफ घटाकर 18% किया ; सोशल मीडिया पोस्ट कर ट्रम्प बोले – रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत
- ‘राजनीतिक बयान नहीं, नफरत फैलाने की कोशिश’.. हिमंता बिस्वा सरमा के ‘मियां’ वाले बयान के खिलाफ SC पहुंचा जमीयत, की सख्त कार्रवाई की मांग
- CM डॉ. मोहन वडोदरा में महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्मजयंती महोत्सव में हुए शामिल, कहा- गुजरात की धरा ने दिया है, मानव कल्याण और सनातन का संदेश
- IND A vs USA T20 World Cup 2026: इंडिया ए ने पहले वॉर्म-अप मैच में यूएसए को 38 रन से हराया, IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ी ने ठोका शतक, बिश्नोई ने झटके 3 विकेट
- क्रिकेट की पिच पर ‘मामा’ की धुआंधार बैटिंग ः रविंद्र जडेजा की बॉल पर शिवराज सिंह ने लगाया जबरदस्त शॉट, सांसद खेल महोत्सव के समापन में दिखाया टैलेंट

