फिरोजपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच होती तनातनी को देखते हुए अब देशभर में मॉक ड्रिल के आदेश जारी करती है। पंजाब के सभी जिलों में मॉडल को लेकर तैयारी की जा रही है। पाकिस्तान से जुड़े जिले फिरोजपुर में कैंट क्षेत्र में रात नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक ब्लैकआउट ड्रिल की गई। इस दौरान चारों तरफ अंधेरा था, किसी भी तरह की रोशनी को करने की मनाही थी। सन्नाटा और शांति के बीच दहशत का माहौल बन गया था। आम जनता ने भी इसे बेहद गंभीरता से लिया है।
पाकिस्तान से जुड़े होने के कारण पंजाब में काफी चुस्त और कड़ी व्यवस्था की गई है। इसके लिए सीमा पर जवान हर पल निगरानी रखे हुए हैं। मॉक ड्रिल के आदेश के बाद पंजाब के अन्य जिलों में भी जिला प्रशासन की ओर से पुलिस के साथ मिलकर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आज तय होगी रूपरेखा
आपको बता दें कि अन्य जिलों में इसकी मंगलवार को रूपरेखा तैयार की जाएगी। बठिंडा के पुलिस सूत्र ने मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एसएसपी को सिविल डिफेंस की मीटिंग के लिए बुलाया है। उसमें फैसला लिया जाएगा के मॉक ड्रिल की कैसे तैयारी की जानी है।
- गोकशी केस में जेल से छूटा असलम चमड़ा: राष्ट्रीय सुरक्षा कानून निरस्त, जमानत के बाद 151 में पकड़कर लगाया था NSA
- दाऊद का राइट हैंड सलीम डोला भारत लाया गया, तुर्की से गिरफ्तारी; अमित शाह बोले – नार्को सिंडिकेट के खिलाफ जारी रहेगी जीरो टॉलरेंस की नीति
- निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा : फीस को लेकर डीईओ ने जारी किया कड़ा आदेश, किताब कारोबार पर भी रोक
- मुंबई में ‘पहलगाम’ जैसा हमला, हिंदू होने पर गार्ड्स को चाकू से गोदा! बोला- ‘कलमा पढ़कर सुनाओ…’
- पंजाब में सियासी भूचाल: AAP के 7 सांसदों के इस्तीफे के बाद CM भगवंत मान एक्शन मोड में

