जालंधर में उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक से गोलियों की आवाज लोगों को सुनाई दी। लोग हड़बड़ा गए और आसपास भागने लगे, यह गोलियों की आवाज कहीं और नहीं बल्कि बैंक से कैश लेकर जाने वाली एक गाड़ी के पास चली, जहां से बैंक से पैसा निकाल कर ले जाया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार जालंधर के थाना तीन के अंतर्गत आते भगत सिंह चौक से रेलवे रोड पर स्थित पीएनबी बैंक के बाहर कैश ले जाते समय सिक्योरिटी गार्ड के हाथ से 12 बोर की राइफल गिरने से गोली चल गई। गोली चलने से कैश ले जाने वाले कैश लीडर के पैर में छर्रे लग गए।
पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया है इस दौरान नजर आया कि कैश ले जाते समय सिक्योरिटी गार्ड के हाथ से 12 बोर की राइफल नीचे गिर गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

मौके पर पहुंचे एसीपी नार्थ आतिश भाटिया ने बताया कि रेलवे रोड पर पीएनबी बैंक की चेस्ट ब्रांच है। इस ब्रांच में से रोजाना बड़े स्तर पर कैश की आवाजाही रहती है।
सिक्योरिटी गार्ड के हाथ से राइफल गिरने से हुआ हादसा जिससे रोजाना कैश में यहां से कैश लेकर अलग-अलग ब्रांचो में लेकर जाती है। इसी के चलते आज मंगलवार सुबह 10:00 बजे के करीब एक वन कैश लेकर जा चुकी थी दूसरी जब जाने लगी तो उसके साथ तैनात सिक्योरिटी गार्ड के हाथ से 12 बोर की राइफल नीचे गिर गई।
- राजधानी में देर रात गैंगवार: गांजा तस्कर रवि साहू और मुकेश बनिया से जुड़े गुर्गों के बीच हुई चाकूबाजी, इलाके में दहशत का माहौल
- 35 साल के हैंडसम हो चुके हैं Sooryavansham के छोटे ठाकुर भानु प्रताप, फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं Aanand Vardhan
- पीएम मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की भेंट: किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत, प्रधानमंत्री ने दिया आशीर्वाद
- नींद में सुला दी मौत की नींदः नाश्ते की दुकान में सो रहे व्यक्ति की खून से लथपथ मिली लाश, कातिल की तलाश में कानून के रखवाले
- मरीज की मौत के बाद जिला अस्पताल में बवालः परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप, दूसरे डॉक्टर से पीएम कराने की मांग पर अड़े

