अमृतसर. मौसम विभाग ने आज पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल से सटे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मंगलवार को राज्य में बारिश की कोई रिपोर्ट नहीं थी और अधिकांश समय आसमान साफ रहा।
इसके चलते 6 मई को राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 8.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को राज्य में तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस कम था। राज्य में सबसे अधिक तापमान समराला में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन अधिकांश जिलों में धूप निकली और ज्यादातर समय आसमान साफ रहा। यही कारण है कि एक दिन में तापमान 8.4 डिग्री बढ़ गया।
पंजाब में आज येलो अलर्ट
आज पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में बारिश और तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, इन क्षेत्रों में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, राज्य में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
8 अप्रैल को अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फिरोजपुर में फिर से गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

पंजाब के शहरों का मौसम
फिरोजपुर: तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। तापमान 22 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
जालंधर: तापमान में थोड़ा वृद्धि होगी। तापमान 21 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
लुधियाना: तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। तापमान 21.5 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।पटियाला: तापमान में थोड़ा वृद्धि होगी। तापमान 21 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
मोहाली: तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। तापमान 23 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
- BJP नेता पर हुआ जानलेवा हमला, विरोध में उतरी कांग्रेस, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
- CG Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, चालक समेत दो लोगों की मौत
- MP में IPL सट्टा खिलाते भाजपा नेता गिरफ्तार: रंगे हाथों पकड़े गए पूर्व जिला महामंत्री, पूर्व पार्षद और भाजयुमो कार्यकर्ता, लैपटॉप समेत लाखों का हिसाब जब्त
- FCRA पर PM मोदी के बयान से भड़के सांसद वेणुगोपाल ने कहा- ‘बेहद समस्याग्रस्त और पूरे समुदाय के लिए अपमानजनक’
- दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की दलील पर जताई आपत्ति, कहा- यह फोरम ड्रामा करने के लिए नहीं, अगली सुनवाई 13 अप्रैल को

